विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2020

हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्त्य खेलने लगा मां की नाक के साथ, नताशा ने शेयर किया VIDEO

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्तांकोविक (Natasa Stankovic)  ने अपने बेटे अगस्त्य का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है

हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्त्य खेलने लगा मां की नाक के साथ, नताशा ने शेयर किया VIDEO
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के बेटे अगस्त्य खेलने लगा मां की नाक के साथ
  • नताशा बेटे के साथ खेलती आईं नजर
  • अगस्त्य का दिखा क्यूट अंदाज
  • नताशा और अगस्त्य का वीडियो हुआ वायरव
नई दिल्ली:

टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रिकेटर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्तांकोविक (Natasa Stankovic)  ने अपने बेटे अगस्त्य (Agastya) का बेहद क्यूट सा वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अगस्त्य अपनी मां की नाक के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं. और नताशा उन्हें प्यार से समझा रही हैं ये मम्मा का नोज है. हार्दिक और नताशा के बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. और फैंस उसे काफी पसंद भी कर रहे हैं.

A post shared by Nataša Stanković✨ (@natasastankovic__) on

नताशा स्तांकोविक (Natasa Stankovic) के इस वायरल वीडियो में अगस्त्य बहुत ही प्यार से अपने छोटे से हाथ से मां का नाक पकड़ लेते हैं. नताशा ने इस वीडियो को दिल वाली इमोजी के साथ शेयर किया है. नताशा के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. और इस वीडियो पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. 

हार्दिक (Hardik) और नताशा (Natasha) के बच्चे का जन्म 30 जुलाई 2020 को हुआ था. हार्दिक पंड्या फिलहाल यूएई में हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस खेल रहे हैं. वहीं पत्नी नताशा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अगस्त्य की तस्वीरें और वीडियो अकसर शेयर करती रहती हैं. हाल ही में नताशा टीवी पर मैच देखते हुए और हार्दिक के लिए चीयर करते फोटो शेयर किया था जिसमें उनके बेटे अगस्त्य भी मुंबई इंडियन्स की जर्सी में नजर आए थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Pandya, Natasa Stankovic, Agastya, Hardik Pandya Son
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com