- 'गली बॉय' की शानदार कमाई
- रणवीर-आलिया की धांसू एक्टिंग
- अब तक कमाए इतने करोड़
Gully Boy Box Office Collection day 6: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) से कमाई लगातार जोरों पर है. पहले वीकेंड पर 50 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाली फिल्म अब 100 करोड़ के करीब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली है. जोया अख्तर (Zoya Akhtar) के डायरेक्शन वाली 'गली बॉय' पहले पांच दिन में 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है. रोजाना की कमाई को देखते हुए एक अनुमान के अनुसार छठवें दिन फिल्म करीब 7 से 9 करोड़ रुपए कमा सकती है. हालांकि अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन उम्मीद यही जताई जा रही है. इस तरह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सरपट दौड़ रही है, और यह रणवीर सिंह के लिए खुशखबरी है क्योंकि रणवीर सिंह की बैक टू बैक यह दूसरी सोलो हिट है.
पुलवामा अटैक पर बयान देकर निशाने पर आए एक्टर जावेद जाफरी की सफाई, बोले- अलग राय वाले..
#GullyBoy shows a solid hold on Mon [Day 5]... Expectedly, metros are driving the biz... Should hit cr on Thu [Day 8]... Mumbai circuit is the front runner [terrific]... Thu 19.40 cr, Fri 13.10 cr, Sat 18.65 cr, Sun 21.30 cr, Mon 8.65 cr. Total: ₹ 81.10 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 19, 2019
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
'गली बॉय (Gully Boy)' का बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी भरा सफर जारी हैं. रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ने पहले सोमवार और मंगलवार का टेस्ट भी बॉक्स ऑफिस पर पास कर लिया है, और शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने 6वें दिन (Box Office Collection of Gully Boy) भी अच्छी कमाई की है. अभी तक करीब 90 करोड़ के आस-पास का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया जा चुका है. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की 'गली बॉय (Gully Boy)' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था. 'गली बॉय' ने पहले दिन 19.40 करोड़ रुपये कमाए थे. इतना ही नहीं, रणवीर सिंह की फिल्म का विदेशों में भी खूब बोल-बाला है.करीब 34.31 करोड़ कमाई सिर्फ ओवरसीज से कर लिया.
#GullyBoy is superb #Overseas... Collects $ 4.8 million+ [₹ 34.31 cr] in its opening weekend... Key markets:
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 19, 2019
USA+Canada: $ 2,345,486
UAE+GCC: $ 1,058,470
UK: $ 340,211
Australia: A$ 438,863
NZ+Fiji: NZ$ 125,000
Singapore: S$ 200,197
RoW: $ 515,556
प्रीति जिंटा ने गाय से पूछा सवाल, मिला ऐसा जवाब Video हो गया वायरल
'गली बॉय' (Gully Boy) वैलेंटाइन्स डे के दिन रिलीज हुई थी, और इश्क का दिन होने की वजह से इस इंस्पिरेशनल फिल्म को अच्छी ओपनिंग भी लगी थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार को कायम रखा है. रणवीर सिंह की एक्टिंग की फिल्म में खूब तारीफ की गई है और उनका रैपर अंदाज सबको पसंद आया है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं