शादी-ब्याह में छोटी-मोटी तकरार होना आम बात है. हालांकि कभी-कभी ये तकरार इतनी बढ़ जाती है कि पूरा माहौल ही बदल जाता है. अब जैसे एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हे को वरमाला देख इतना गुस्सा आ गया कि शादी का पूरा माहौल ही बदल गया. दूल्हे ने वरमाला को देख कुछ ऐसी हरकत करी कि वहां मौजूद बारातियों के होश उड़ गए. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वरमाला ड्रोन से नीचे आते हुए दिख रही है, लेकिन शायद दूल्हे को यह अच्छा नहीं लगा और उसे गुस्सा आ गया.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जयमाला सेरेमनी चल रही है. वहीं ड्रोन से धीरे-धीरे वरमाला नीचे की तरफ आ रही है. लेकिन लगता है दूल्हे को वरमाला डालने की कुछ ज्यादा ही जल्दी थी. धीरे-धीरे आ रही वरमाला दूल्हे को बर्दाश्त नहीं हुई और जैसे ही ड्रोन उसकी पहुंच में आया दूल्हे ने तुरंत झपटकर माला खींच ली और ड्रोन धड़ाम से जमीन पर गिर गया. दूल्हे की इस हरकत को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं. लोग इस वीडियो पर अपनी ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें, memewalanews नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा है, "बेचारे ड्रोन की क्या गलती थी". वीडियो को अब तक अलग-अलग प्लेटफार्म पर लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "दिमाग से पैदल लग रहा है दूल्हा". तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, "बिलकुल सही किया. आजकल शादियों में ज्यादा ही तामझाम होने लगा है".
VIDEO:बहन अर्पिता के घर गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल हुए सलमान खान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं