विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2023

ग्लैमर और स्टाइल के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से जरा भी कम नहीं हैं गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना, लेटेस्ट तस्वीरों में देखिए बदला हुआ अंदाज 

मशहूर एक्टर गोविंदा की भांजी भी अभिनय की दुनिया में बड़ा नाम कमा चुकी हैं, हालांकि वह बीते कुछ समय से टीवी और फिल्मों में नजर आईं, लेकिन जल्द ही वापसी की तैयारी है.

ग्लैमर और स्टाइल के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से जरा भी कम नहीं हैं गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना, लेटेस्ट तस्वीरों में देखिए बदला हुआ अंदाज 
बेहद बिंदास हैं रागिनी खन्ना
नई दिल्ली:

मशहूर एक्टर गोविंदा की भांजी भी अभिनय की दुनिया में बड़ा नाम कमा चुकी हैं, हालांकि वह बीते कुछ समय से टीवी और फिल्मों में नजर आईं, लेकिन जल्द ही वापसी की तैयारी है. हम बात कर रहे हैं टीवी की मशहूर अदाकारा रागिनी खन्ना की. टीवी सीरियल ‘ससुराल गेंदा फूल' में सुहाना का किरदार निभाने वाली रागिनी खन्ना बीते कुछ सालों से इस चकाचौंध की दुनिया से दूर हैं, लेकिन उनके फैंस आज भी उनसे उतना ही प्यार करते हैं. रागिनी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और लाखों लोग उन्हें यहां फॉलो करते हैं. ग्लैमर और स्टाइल के मामले में गोविंदा की भांजी रागिनी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं.

A post shared by Ragini Khanna (@raginikhanna)

रागिनी खन्ना ने टीवी शो ‘ससुराल गेंदा फूल' से घर-घर में अपनी पहचान बनाई. क्यूट और चुलबुली सी रागिनी दर्शकों को जमकर गुदगुदाती. हालांकि अब रागिनी का लुक काफी बदल गया है. रागिनी अब पहले से ज्यादा फिट और ग्लैमरस भी हो गई हैं.

रागिनी खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में टीवी सीरियल ‘राधा की बेटियां कुछ करके दिखाएंगी' से किया था. 

इसके बाद वो ‘भास्कर भारती', ‘देख इंडिया देख', '10 का दम', ‘बिग मनी', कॉमेडी सर्कस जैसे शोज में भी दिखाई दीं.

रागिनी ने टीवी पर ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी अपने अभिनय का दम दिखाया. रागिनी फिल्म ‘गुड़गांव', ‘पोशम पा', ‘घूमकेतु', पंजाबी फिल्म ‘भाजी इन प्रॉब्लम' जैसी कई सारी फिल्मों में काम किया है.

रागिनी खन्ना को अनके बेहतरीन अभिनय के लिए दादासाहेब फाल्के आइकन अवार्ड फिल्म्स 2022 से सम्मानित भी किया गया है. उन्हें वर्सटाइल टीवी एक्ट्रेस एंड एंकर अवार्ड दिया गया. रागिनी अब एक बार फिर वापसी की तैयारी में भी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda's Niece Ragini Khanna, Ragini Khanna, रागिनी खन्ना, Govinda Niece Latest Photo Viral, Govinda Niece Ragini Khanna Viral Photo, Ragini Khanna Latest Photo, Ragini Khanna Sasural Genda Phool, Ragini Khanna Then And Now, Ragini Khanna Trending Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com