Govinda Audio Message: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा मंगलवार को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चलने के कारण घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. फिलहाल अस्पताल के डॉक्टर ने गोविंदा के पैर से गोली निकाल दी है. अभिनेता गोविंदा ने खुद एक ऑडियो संदेश जारी कर इस बात की जानकारी दी. अभिनेता गोविंदा एक ऑडियो संदेश जारी कर कहा, "नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा. आप सभी लोगों, मां-बाप के आशीर्वाद और गुरु की कृपा से मैं ठीक हूं. मुझे गोली लगी थी, जिसे निकाल दिया गया है. मैं धन्यवाद देता हूं, यहां के डॉक्टर का और आप सभी लोगों की प्रार्थना के लिए आप सभी का धन्यवाद, प्रणाम".
बता दें कि मंगलवार सुबह 4.45 बजे अभिनेता गोविंदा कहीं जाने के लिए घर से निकल रहे थे. इसी दौरान कथित तौर पर बंदूक संभालते वक्त उनसे मिस फायर हो गया और उनके पैर में गोली लग गई. घटना के बाद तुरंत उन्हें इलाज के लिए सीआरआईटीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. गोविंदा के साथ हुई इस घटना की जानकारी सामने आते ही उनके फैंस काफी परेशान हो गए। लोग उनकी सलामती के लिए दुआ और प्रार्थना करने लगे. गोविंदा के इस ऑडियो मैसेज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'चीची की आवाज में दर्द है. लगता है रो देंगे'.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि गोविंदा ने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है. वह 'कुली नंबर 1', 'हीरो नंबर 1', 'छोटे सरकार', 'हद कर दी आपने' जैसी फिल्मों में बतौर मेन लीड काम कर चुके हैं. बीते 5 सालों से वह फिल्मों से दूर हैं. वर्तमान में वह राजनीतिक दल शिवसेना के साथ हैं. इससे पहले वो कांग्रेस में थे। वो लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं