मंगलवार की सुबह बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) के लिए किसी भयानक सपने से कम नहीं था. गोविंदा (Govinda Health Update) ने गलती से अपने रिवॉल्वर से खुद को ही गोली मार ली. गोली उनके पैर के निचले हिस्से में लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. गोली को ऑपरेशन से निकाल दिया गया है. अभी उनकी हालत स्थिर है और उन्हें आज ही अस्पताल से डिस्चार्ज भी मिल सकता है. वहीं कुछ लोगों के जेहन में यह सवाल भी उठ रहा है कि हादसे के वक्त उनकी पत्नी सुनीता कहां थी?
घर पर नहीं थीं पत्नी सुनीता
आपको बता दें कि जब गोविंदा के साथ यह हादसा हुआ तब उनकी पत्नी सुनीता घर पर नहीं थीं. सुनीता उस समय जयपुर में थीं. वह 29 सितंबर को खाटूश्याम बाबा के दर्शन करने के लिए आई थीं. अगले दिन उन्होंने लगभग साढ़े चार बजे मंदिर में खाटूश्याम बाबा के दर्शन किए. सुनीता 1 अक्टूबर को दोपहर में मुंबई जाने वाली थीं, लेकिन सुबह उन्हें गोविंदा के साथ हुए हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद वे जल्द से जल्द मुंबई के लिए रवाना हो गईं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसी है गोविंदा की हालत?
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने गोविंदा की हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक्टर अब खतरे से बाहर है. बता दें कि जिस डॉक्टर ने गोविंदा की सर्जरी की उन्होंने हेल्थ अपडेट देते हुए बीती रात बताया था कि उन्हें बाएं घुटने के 2 इंच नीचे गोली लगी थी. सर्जरी में उन्हें 8 से 10 टांके आए हैं. गोविंदा की हालत अब स्थिर है और वो अब खतरे से बाहर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज किसी भी समय उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है और वे अपने घर आ सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं