विज्ञापन

घूसखोर पंडत विवाद के बीच गोदान के एक सीन पर हंगामा, देवबंद से आया फरमान बायकॉट करो फिल्म

एक तरफ घूसखोर पंडत को लेकर विवाद है तो वहीं दूसरी तरफ गोदान को लेकर एक विवाद शुरू हो गया है. इस फिल्म के एस सीन पर विवाद शुरू हो गया है. फिल्म को बायकॉट तक करने की बात हो रही है.

घूसखोर पंडत विवाद के बीच गोदान के एक सीन पर हंगामा, देवबंद से आया फरमान बायकॉट करो फिल्म
अब गोदान पर विवाद
Social Media
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स पर एक फिल्म का ऐलान हुआ और विवाद हो गया. फिल्म का नाम है घुसखोर पंडत. मनोज बाजपयी इस फिल्म में लीड रोल में हैं. नेटफ्लिक्स ने फिल्म का फर्स्ट टीजर शेयर किया. टीजर बढ़िया है लेकिन फिल्म के नाम ने लोगों को नाराज किया. अब एक तरफ ये मामला कोर्ट पहुंचा तो दूसरी तरफ फिल्म गोदान को लेकर विवाद शुरू हो गया. इस फिल्म ने नाम में कोई गड़बड़ नहीं लेकिन एक सीन में कुछ ऐसा दिखाया गया जिस पर आपत्ति जताई गई. गुस्सा और नाराजगी इतनी कि फिल्म का बहिष्कार करने तक की मांग होने लगीं.

दरअसल फिल्म 'गोदान' के एक सीन में पुलिसवाले को एक टोपी पहने व्यक्ति पर बंदूक ताने और आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाया गया है. सोशल मीडिया पर यह सीन वायरल होने लगा तो विवाद शुरू हो गया. नेटिजन्स के कमेंट्स के बाद अब देवबंद से इस पर प्रतिक्रिया आई है. 

यह भी पढ़ें: घूसखोर पंडत से पहले इन फिल्मों के नाम पर हुआ विवाद, दीपिका पादुकोण को तो मिल गई थी नाक काटने की धमकी

देवबंदी उलेमा मौलाना कारी इसहाक गोरा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि बॉलीवुड अब जानबूझकर नफरत फैलाने वाला कंटेंट तैयार कर रहा है. मौलाना ने मुस्लिम समुदाय और न्यायप्रिय लोगों से अपील की है कि वे समाज में वैमनस्य फैलाने वाली ऐसी फिल्मों का पूर्ण बहिष्कार (Boycott) करें. अब देखना होगा कि इस पर मेकर्स की तरफ से क्या फैसला लिया जाता है. फिल्म से सीन हटाया जाता है या इसमें कोई बदलाव किया जाता है. फिलहाल इसे लेकर मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है. बता दें कि घूसखोर पंडत को लेकर भी सोशल मीडिया पर कुछ इसी तरह की नाराजगी थी. लोगों ने सीधे सीधे कहा था कि या तो फिल्म का नाम बदलो नहीं तो सीधे कोर्ट में मिलो. अब फिल्म के नाम के खिलाफ याचिका दायर हो गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Godaan Official Trailer, Godaan Movie, Godaan Cast, Godaan Controversy, Godaan Movie Controversial Scene, Ghooskhor Pandat, Ghooskhor Pandat Controversy, Ghooskhor Pandat Banned, Manoj Bajayee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com