विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2023

मंजुलिका बनकर मेट्रो में घुस गई लड़की, करने लगी अजीबोगरीब हरकतें, Video को लेकर अब सामने आई ये सच्चाई

मंजुलिका के ड्रेस में मेट्रो में घूम रही इस लड़की का वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

मंजुलिका बनकर मेट्रो में घुस गई लड़की, करने लगी अजीबोगरीब हरकतें, Video को लेकर अब सामने आई ये सच्चाई
मेट्रो में 'मंजुलिका' बन घूम रही लड़की का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

भूल भुलैया फिल्म का मशहूर किरदार 'मंजुलिका' तो आपको याद ही होगा. भूल भुलैया में विद्या बालन ने मंजुलिका के किरदार में अपनी अभिनय से जान डाल दी थी. एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की मंजुलिका के गेटअप में मेट्रो में दिखाई दे रही है. वीडियो में आप एक लड़की को मंजुलिका के गेटअप में मेट्रो कोच में टहलते हुए देख सकते हैं. वह इस दौरान लोगों को डराने की कोशिश करती नजर आ रही है. 

मंजुलिका के ड्रेस में मेट्रो में घूम रही इस लड़की का वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. जहां कुछ लोग इस वीडियो को फनी बता रहे हैं, तो वहीं कुछ ने इस पर आपत्ति भी जताई. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'एक सीट के लिए बेचारी लड़की को कितनी मेहनत करनी पड़ी'. तो वहीं एक अन्य ने लिखा, 'महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर बैठने वाले पुरुष की तो हालत ही ख़राब कर दी'. एक और यूजर ने लिखा है, 'पब्लिक प्लेस में इस तरह की हरकत करना सही नहीं है. इस पर एक्शन लेना चाहिए'. इस तरह के कई कमेंट्स इस वीडियो पर आए हैं.

वहीं, अब इस वीडियो के बारे में एक सच्चाई सामने आई है. वीडियो के बारे में बताया जा रहा है, कि ये वीडियो एक विज्ञापन का है. मेट्रो में किसी विज्ञापन की शूटिंग हो रही थी, उसी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. साथ ही ये बताया जा रहा है कि इस विज्ञापन के शूट के लिए सभी जरूरी इजाजत ली गई थी. इस बात की जानकारी, नोएडा अथॉरिटी की सीईओ ऋतु माहेश्वरी में एक ट्वीट के जरिए दी है.

बता दें कि फिल्म भूल भुलैया में अक्षय कुमार, विद्या बालन, अमीषा पटेल और शाइनी आहूजा मुख्य भूमिका में नजर आए थे. इस फिल्म में मंजुलिका का किरदार काफी दमदार था. फिल्म रिलीज होने के इतने सालों बाद आज भी लोग मंजुलिका को भूल नहीं पाए हैं. तो आपको कैसा लगा यह प्रैंक हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर जरूर बताएं. 

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Metro Viral Video, Woman Dressed As Manjulika, Manjulika In Metro, Manjulika Viral Video, Akshay Kumar Film, Bhool Bhulaiyaa, Viral Manjulika Prank, Prank Video, Prank In Metro, Manjulia Prank In Video, Vidya Balan, Funny Videos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com