- तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग होने वाली है शुरू
- शो पर नहीं है बुजुर्गों और बच्चों को आने की अनुमति
- नट्टू काका यानी घनश्याम नायक ने कहा कि मैं मर जाउंगा अगर...
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लोगों के पसंदीदा और टीवी पर लंबे समय तक चलने वाले कार्यक्रमों में से एक है. शो का हर कैरेक्टर इसमें जान भरने के लिए पूरी कोशिश करता है. हालांकि, लॉकडाउन के कारण बाकी सीरियल्स और फिल्म की तरह तारक मेहता का उल्टा चश्मा की भी शूटिंग रुक गई थी, लेकिन सरकार की अनुमति के साथ शो की दोबारा शूटिंग शुरू की जा सकती है. हालांकि, सरकार द्वारा यह भी कहा गया है कि सेट पर बच्चे और बुजुर्ग नहीं आ सकते हैं. इस मामले को लेकर 'तारक मेहता' का उल्टा चश्मा के 'नट्टू काका' यानी घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak) ने स्पॉटबॉय से बातचीत की, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर मैं एक्टिंग नहीं करुंगा तो मैं मर भी सकता हूं.
घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak) ने इंटरव्यू में शूट पर दोबारा लौटने की बात पर कहा, "मैं शो के साथ दोबारा जुड़ुंगा, क्योंकि मैं स्वस्थ हूं और इसके काबिल हूं. निर्माताओं द्वारा मुझे कुछ भी बताया नहीं गया है, इसलिए मैं हमेशा इसका हिस्सा रहुंगा. जब से यह खबर फैली है कि सरकारी नियमों के कारण मैं शो की शूटिंग नहीं कर सकता, मेरे प्रशंसकों और शुभचिंतकों की ओर से बहुत सारे संदेश आए हैं कि आपके बिना शो अधूरा रहेगा. नट्टू काका को तारक मेहता का उल्टा चश्मा में होना ही चाहिए. हां, मैं काम करने के लिए तैयार हूं, क्योंकि अगर मैं एक्टिंग नहीं करुंगा, मैं मर भी सकता हूं."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'नट्टू काका' यानी घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak) ने आगे कहा, "एक कलाकार के तौर पर मैं अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों तक काम करना चाहता हूं. भगवान की कृपा से मैं ऐसा करने के लिए बिल्कुल ठीक हूं और अपने आस-पास एक बड़ा परिवार पाकर बहुत खुश हूं. लेकिन शूटिंग न करने की बात मुझे उदास करती है. यहां तक कि 75 की उम्र में भी, मैं काम करने के लिए बिल्कुल स्वस्थ हूं. अगर वे मुझे कल के लिए समय देते हैं तो मैं काम करने के लिए वहां सेट पर पहुंच जाउंगा."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं