विज्ञापन

क्या आपने गजनी एक्ट्रेस Asin की बेटी को देखा? खूबसूरती में नहीं है मम्मी से जरा भी कम, फोटोज देख कर कहेंगे- सबसे प्यारी स्टारकिड

आमिर खान की फिल्म गजनी में दिखीं एक्ट्रेस असिन की बेटी अब बहुत बड़ी और मां की तरह खूबसूरत हो चुकी है. उनकी नई तस्वीरें सामने आई हैं.

क्या आपने गजनी एक्ट्रेस Asin की बेटी को देखा? खूबसूरती में नहीं है मम्मी से जरा भी कम, फोटोज देख कर कहेंगे- सबसे प्यारी स्टारकिड
क्या आपने गजनी एक्ट्रेस असिन की बेटी को देखा?
नई दिल्ली:

Asin Daughter Arin: आमिर खान की गजनी और सलमान खान की फिल्म रेडी में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन को तो आप जानते ही होंगे, या फिर भूल गए? असिन को फिल्म इंडस्ट्री छोड़े हुए 10 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है. असिन ने शादी से पहले ही सिनेमा को बाय-बाय कह दिया था. इसके बाद वह फिर कभी किसी फिल्म में नजर नहीं आईं. असिन ने साउथ के साथ-साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था, जो हिट साबित हुई थी. असिन बॉलीवुड के दो खानों के साथ भी काम कर चुकी हैं और उन्होंने अक्षय व अजय देवगन संग भी हिट फिल्में दी हैं.अब असिन फिल्मी दुनिया से पूरी तरह अलग है. एक्ट्रेस की एक बेटी है, जो बिल्कुल अपनी स्टार मां पर गई है. अब असिन की बेटी बहुत बड़ी हो चुकी है. पूरे एक साल बाद असिन ने अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर की हैं.

Latest and Breaking News on NDTV



इतनी बड़ी हो गई गजनी एक्ट्रेस की बेटी

असिन ने साल 2016 में एक बिजनेसमैन से शादी रचाई थी. इस शादी से उन्हें एक बेटी हुई. असिन की बेटी 8 साल की है और 2026 में नौ साल की हो जाएगी. असिन की बेटी का नाम अरिन है और उनके पति का नाम राहुल शर्मा है. असिन हर साल अपनी बेटी की बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं और सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करती हैं. अब असिन ने अपनी लाडली बेटी की खूबसूरत तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं, जिसमें उनकी बेटी बेहद खूबसूरत और सादगी भरी दिख रही हैं. असिन की बेटी इन तस्वीरों में पढ़ाई करती दिख रही हैं. उन्होंने खूबसूरत व्हाइट रंग की ड्रेस पहनी हुई है और बिल्कुल अपनी मां की तरह दिख रही हैं.

Latest and Breaking News on NDTV



बेटी को बताया टैलेंटड

असिन ने शादी के अगले साल ही 24 अक्टूबर 2017 को एक बेटी को जन्म दिया था. असिन कई बार बता चुकी हैं कि उनकी बेटी काफी टैलेंटड हैं और उन्हें नई-नई चीजें करना बहुत पसंद है. असिन ने पूरे एक साल बाद अपनी बेटी की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. इससे पहले 24 अक्टूबर 2024 को असिन ने बेटी की आखिरी तस्वीर शेयर की थी और अभी भी अपनी बेटी की तस्वीरें इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं, जो कुछ ही घंटों में हट जाएंगी. एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2001 में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से फिल्मों में कदम रखा था. वहीं, बॉलीवुड में एक्ट्रेस ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म गजनी से कदम रखा था. गजनी तमिल फिल्म का रीमेक थी, जिसमें खुद असिन लीड एक्ट्रेस की थी. तमिल फिल्म गजनी में सूर्या ने लीड रोल प्ले किया था.

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com