विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2023

बीच थिएटर में जर्मन महिला ने किया 'झूमे जो पठान' गाने पर जमकर डांस, देख भूल जाएंगे शाहरुख और दीपिका को भी

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म में इन तीनों कलाकारों के एक्शन के अलावा गानों को भी पसंद किया जा रहा है. फिल्म पठान का टाइटल सॉन्ग रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ था.

बीच थिएटर में जर्मन महिला ने किया 'झूमे जो पठान' गाने पर जमकर डांस, देख भूल जाएंगे शाहरुख और दीपिका को भी
बीच थिएटर में जर्मन महिला ने किया 'झूमे जो पठान' गाने पर जमकर डांस
नई दिल्ली:

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म में इन तीनों कलाकारों के एक्शन के अलावा गानों को भी पसंद किया जा रहा है. फिल्म पठान का टाइटल सॉन्ग रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ था. अब फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद लोग थिएटर में 'झूमे जो पठान' गाने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. अब बीच थिएटर में जर्मन महिला पठान के 'झूमे जो पठान' गाने पर डांस करती हुई नजर आई है.  

दरअसल यूट्यूब पर एक विदेशी महिला का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'झूमे जो पठान' गाने पर झूम कर डांस कर रही है. वीडियो एक थिएटर का है. वीडियो में महिला शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की तरह डांस स्टेप्स करती हुई दिखाई दे रही है. दावा किया जा रहा है कि यह एक जर्मन महिला है, जो बीच सिनेमा हॉल में डांस करती हुई नजर आई है. सोशल मीडिया पर महिला का यह डांस वीडियो वायरल हो रहा है. 

कई सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि 25 जनवरी को रिलीज होने वाली शाहरुख खान की फिल्म पठान एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है. जहां चार साल बाद फैंस का शाहरुख को बड़ी स्क्रीन पर देखने का सपना पूरा हो गया है तो वहीं इसका असर फिल्म की कमाई पर भी पड़ता दिख रहा है. इसी बीच फिल्म रिलीज के 3 दिन बाद की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है, जिसके चलते फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है. वहीं लग रहा है कि फिल्म वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा 300 करोड़ पार करने वाला है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pathaan, Jhoome Jo Pathaan, Song Jhoome Jo Pathaan, German Woman Dancing On Jhoome Jo Pathaan, Shah Rukh Khan, Pathaan Box Office Collection, Ndtv India, Ndtv Khabar, Ndtv Hindi, Pathaan Box Office Earnings, Pathaan Box Office Collection Total Earnings
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com