Genius Trailer: 'जीनियस' ट्रेलर में दिखा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उत्कर्ष शर्मा का लुक
- जीनियस का ट्रेलर रिलीज
- यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड
- विलेन के रोल में होंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नई दिल्ली:
Genius Trailer: 'गदर एक प्रेम कथा' में सनी देओल के बेटे का रोल अदा कर चुके एक्टर उत्कर्ष शर्मा की डेब्यू फिल्म 'जीनियस' (Genius) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. 'जीनियस' का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया. इस ट्रेलर को यूट्यूब पर 23 जुलाई को रिलीज किया गया था. ट्रेलर यूट्यूब पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इसे अब तक 37 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
'गदरः एक प्रेम कथा' में नजर आए सनी देओल के बेटे की धमाकेदार वापसी, लेकिन नवाजुद्दीन से है खतरा
उत्कर्ष शर्मा इस फिल्म में एक युवा देशभक्त के रूप में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में सबसे इंटरेस्टिंग बात यह होगी कि विलेन के तौर पर बॉलीवुड में निगेटिव किरदार के मशहूर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं. वह इस फिल्म में अलग-अलग रूप में दिखाई देने वाले हैं. ट्रेलर में नवाज न सिर्फ एक कॉउबॉय हैट और ब्लैक लॉन्ग जैकेट में दिखे बल्कि एक 'साधू' के भी भेष में दिखाई दिये. फिल्म में दमदार एक्शन के अलावा जबरदस्त डायलॉग भी हैं. ट्रेलर में एक और बड़े स्टार मिथुन चक्रवर्ती का भी अहम किरदार है. स्टूडेंट ही नहीं उत्कर्ष शर्मा अलग-अलग रोल और लुक में दिखाई देने वाले हैं.
देखें ट्रेलर-
बता दें, 2001 में आई 'गदरः एक प्रेम कथा' सुपरहिट रही थी, और इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिकॉर्ड भी कायम किए थे. फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा थे, और अब वे 'जीनियस (Genius)' फिल्म से अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को लॉन्च करने जा रहे हैं. इस एक्शन-लव स्टोरी में आयशा जुल्का और मिथुन चक्रवर्ती भी हैं. बताया जा रहा है कि 'जीनियस' एक युवक की कहानी है, जिसके प्रयोग विज्ञान के प्रति हमारे नजरिए को ही बदल देते हैं.
Tera Fitoor: प्यार में लट्टू हुए सनी देओल के 'बेटे', रिलीज हुआ Genius का पहला सॉन्ग
फिल्म का सॉन्ग-
'जीनियस' से इशिता चौहान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म को दीपक मुकुट ने प्रोड्यूस किया है और 'जीनियस' 24 अगस्त को रिलीज होगी. 'जीनियस' का टीजर और पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है. इस फिल्म का पहला गाना 'तेरा फितूर (Tera Fitoor)' भी रिलीज किया जा चुका है, जिसमें उत्कर्ष एक्ट्रेस इशिता चौहान के प्यार में डूबे दिखाई दे रहे हैं. उत्कर्ष रोमांटिक और एक्शन अवतार में दिखे हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Genius Trailer, Utkarsh Sharma, Nawazuddin Siddiqui