लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे के बाद देश की राजनीति में हलचल मच गई है. इस बार किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत न मिलने के कारण गठबंधन की सरकार बनेगी. एनडीए गठबंधन के पास पूर्ण बहुमत है. ऐसे में इस गठबंधन में जेडीयू नेता नीतीश कुमार और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू की भूमिका अहम हो गई है. जेडीयू नेता नीतीश कुमार की भूमिका को देखते हुए सोशल मीडिया पर कई फनी मीम्स और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिस पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक और फनी वीडियो वायरल हो रहा है.
THE REAL KINGMAKER 👑
— Saurabh kumar (@Saurabhk0096) June 5, 2024
NITISH KUMAR 😂
चिराग पासवान ||श्री योगी आदित्यनाथ || Primeminister||#ChandraBabuNaidu #ArrestKRK pic.twitter.com/Yc7WprwEIa
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
वीडियो में एक शख्स सपना चौधरी के हरियाणी गाने पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है. जिसे देखकर ऐसा लगता है कि यह नीतीश कुमार का डीपफेक वीडियो है. लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. कई सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो को सरकार बनाने की भूमिका पर नीतीश कुमार से जोड़कर देख रहे हैं. आपको बता दें कि देश के लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. चुनाव नतीजों में एनडीए ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया. वहीं इंडिया गठबंधन ने भी 200 से ज्यादा सीटें हासिल की. अब नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई. दिल्ली में कैबिनेट की बैठक भी शुरू हो चुकी है. इसी सिलसिले में तमाम दल और कई पार्टियों के नेता एक्शन में आ चुके हैं. वहीं दिल्ली में एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे. बैठक में बीजेपी नेता अमित शाह भी मौजूद रहेंगे.
बुधवार को दिल्ली में आयोजित एनडीए की बैठक में अब आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. साथ ही मंत्रिमंडल के गठन पर भी चर्चा संभव है. वहीं शाम में इंडिया गठबंधन की भी बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. इंडिया गठबंधन ये बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के आवास पर होगी. दरअसल इंडिया गठबंधन भी हर जोड़-तोड़ में लगा है, ताकि वो अपनी सरकार बनाने की हर संभावना पर विचार कर सकें. लेकिन एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला हुआ है. ऐसे में इंडिया गठबंधन के सामने ज्यादा विकल्प मौजूद नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं