विज्ञापन

कभी जिस ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर की फिल्म में था जूनियर आर्टिस्ट, अब उसी की फिल्म में बना एक्शन हीरो

जवान फिल्म में अपनी एक्टिंग से मक्कल सेलवन ने धूम मचा दी थी. अब वो उसी ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर की फिल्म में एक्शन हीरो बनकर आ रही है, जिसकी फिल्म में वो कभी जूनियर आर्टिस्ट था.

कभी जिस ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर की फिल्म में था जूनियर आर्टिस्ट, अब उसी की फिल्म में बना एक्शन हीरो
विजय सेतुपती की सक्सेस स्टोरी
instagram
नई दिल्ली:

शाहरुख खान की फिल्म जवान का काली तो आपको याद ही होगा. वही काली जो शाहरुख खान की नींद हराम कर देता है. अगर आपको याद नहीं आया तो एक और मिसाल देता हूं. विक्रम वेधा फिल्म का वेधा याद है. जिसने ऐसी एक्टिंग कर दी कि फिल्म भारतीय सिनेमा की बेस्ट फिल्मों में शामिल हो गई. अगर आप सिने प्रेमी हैं तो इनमें से एक फिल्म तो आपने देखी ही होगी. अब यह जवान का काली यानी साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपती ने ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ को लेकर मजेदार खुलासा किया है. इस बार उनकी कहानी सिर्फ एक्टिंग की नहीं, बल्कि संघर्ष और किस्मत के खेल की की है. एक समय था जो कभी पुरी जगन्नाध की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट थे, आज उसी डायरेक्टर की पैन-इंडिया एक्शन फिल्म 'स्लमडॉग' में लीड हीरो हैं.

जवान एक्टर ने खोला राज

तमिल सिनेमा में 'मक्कल सेलवन' (जनता का बेटा) के नाम से मशहूर विजय सेतुपती ने हाल ही में 'स्लमडॉग' के टीजर  लॉन्च इवेंट में पुरानी यादों को ताजा किया. उन्होंने बताया, “मैं अम्मा नन्ना ओ तमिल अम्मई (पुरी जगन्नाध की 2003 की फिल्म का तमिल रीमेक) में जूनियर आर्टिस्ट के रूप में काम कर चुका हूं. मैं हमेशा पुरी सर से यह बात कहता हूं.' इस फिल्म की शूटिंग वडापल्ली मंदिर के पीछे एक जिम में हुई थी. विजय उस समय संघर्ष कर रहे थे, जो बैकग्राउंड में खड़े होकर एक्स्ट्रा रोल निभा रहे थे. आज वही कलाकार पुरी जगन्नाध के साथ मुख्य भूमिका में काम कर रहे हैं. स्लमडॉग 2026 में रिलीज होने वाली है. हिंदी, तमिल, तेलुगु समेत कई भाषाओं में आएगी.

मक्कल सेलवन की सक्सेस स्टोरी

विजय सेतुपती का फिल्म सफर आसान नहीं रहा. तमिलनाडु के राजपालयम में जन्मे विजय को बचपन से ही सिनेमा का शौक था. वो कमल हासन के दीवाने थे. एक बार कमल हासन की शूटिंग देखने पहुंचे तो असिस्टेंट डायरेक्टर ने उन्हें डांटा. बाद में दुबई में अकाउंटेंट की नौकरी की, लेकिन मन नहीं लगा. वापस भारत लौटकर इंटीरियर डेकोरेशन का बिजनेस शुरू किया. फिर थिएटर से जुड़े और छोटे-छोटे रोल मिलने लगे. 2010 में मैना और पुदुपेट्टई जैसी फिल्मों से ब्रेक मिला. आज वे तमिल सिनेमा के सबसे बहुमुखी अभिनेता हैं, जिन्होंने सुपर डीलक्स, विक्रम वेधा और महाराजा जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए.

जवान से लाया था तूफान

शाहरुख खान की फिल्म जवान में काली का किरदार उनका खूब पसंद किया गया. अब पुरी जगन्नाध के साथ स्लमडॉग उनकी पहली बड़ी पैन-इंडिया कोलैबोरेशन है. फिल्म में तब्बू और संयुक्ता भी हैं. पुरी जगन्नाध, को पोकिरी, बिजनेसमैन और टेम्पर के लिए पहचाना जाता है. वह एक एक्शन डायरेक्टर हैं और उनकी फिल्में प्योर मसाला फिल्में होती हैं.

पुरी जगन्नाध पिछले कुछ समय से वह एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं. इसमें लाइगर और डबल आईस्मार्ट जैसी फिल्में हैं. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी. ऐसे में स्लमडॉग उनके लिए एक बेहदर जरूरी है, क्योंकि अगर ये फिल्म सफल होती है तो वो अपने पुराने खोए हुए जादू को फिर से हासिल कर लेंगे. इसी तरह विजय सेतुपती को भी एक मासी फिल्म की दरकार है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Sethupathi, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com