विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2018

आलोक नाथ के खिलाफ विनता नंदा की शिकायत पर दर्ज हुई FIR, लगाया रेप का आरोप

बॉलीवुड और टेलीविजन के संस्कारी बाऊजी के नाम से मशहर एक्टर आलोक नाथ (Alok Nath) के खिलाफ बलात्कार के मामले में FIR दर्ज हो गई है. राइटर विनता नंदा (Vinta Nanda) ने आलोक नाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

आलोक नाथ के खिलाफ विनता नंदा की शिकायत पर दर्ज हुई FIR, लगाया रेप का आरोप
विनता नंदा ने आलोक नाथ के खिलाफ दर्ज कराई FIR
  • आलोक नाथ के खिलाफ FIR दर्ज
  • विनता नंदा ने लगाया रेप का आरोप
  • 19 साल पुराना है ये मामला
नई दिल्ली: बॉलीवुड और टेलीविजन के संस्कारी बाऊजी के नाम से मशहर एक्टर आलोक नाथ (Alok Nath) के खिलाफ बलात्कार के मामले में FIR दर्ज हो गई है. राइटर विनता नंदा (Vinta Nanda) ने आलोक नाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. मुंबई पुलिस के एडिशनल सीपी मनोज शर्मा ने बताया है, "ओशिवारा पुलिस ने आईपीसी (रेप) की धारा 376 के तहत आलोक नाथ (Alok Nath) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. यह एफआईआर राइटर विनता नंदा (Vinta Nanda) की शिकायत पर दर्ज कराई गई है." इस बात की जानकारी एएनआई ने दी है.

 
लगभग एक महीने पहले विनता नंदा ने आलोक नाथ (Alok Nath) पर बलात्कार का आरोप लगाया था. विनता नंदा (Vinta Nanda) ने आरोप में कहा था कि उन्होंने 19 वर्ष पहले उनसे एक से अधिक बार बलात्कार किया. विंता नंदा ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि आलोक नाथ ने कथित तौर पर उनके साथ रेप किया. इसके बाद आलोक नाथ पर यौन शोषण के कई तरह के आरोप लगे और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई महिलाओं ने आपबीती बताई.




आलोक नाथ के खिलाफ इन आरोपों को देखते हुए ‘द सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' (सीआईएनटीएए) ने आलोक नाथ को संस्था से निष्कासित कर दिया है. सीआईएनटीएए ने ट्विटर पर जारी एक बयान में कहा था, "आलोक नाथ के खिलाफ यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के विभिन्न आरोपों के मद्देनजर उचित विचार विमर्श के बाद सीआईएनटीएए की कार्यकारी समिति ने उन्हें एसोसिएशन से निष्कासित करने का निर्णय किया है." सीआईएनटीएए ने इससे पहले नाथ को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alok Nath Rape Accused, Vinta Nanda Alok Nath, FIR Against Alok Nath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com