आलोक नाथ (Alok Nath) ने विनता नंदा के खिलाफ केस दर्ज किया
- विनता ने आलोक नाथ पर लगाए रेप के आरोप
- आलोक नाथ ने दर्ज किया केस
- मांगा है एक रुपया मुआवजा
नई दिल्ली:
बॉलीवुड और टीवी एक्टर आलोक नाथ (Alok Nath) ने राइटर-प्रोड्यूसर विनता नंदा (Vinta Nanda) के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है. आलोक नाथ ने विनता नंदा से लिखित में माफी मांगने के लिए कहा है और उन्होंने एक रुपया बतौर मुआवजा मांगा है. इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है. विनता नंदा ने आलोक नाथ (Alok Nath) पर रेप का आरोप लगाया है. विनता नंदा ने #MeToo कैंपेन के तहत अपनी आपबीती सुनाई थी और आलोक नाथ की 'संस्कारी' छवि को तार-तार करने का काम किया था. विनता नंदा ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा की थी.
आलोक नाथ की को-एक्टर ने खोला राज, बोलीं- दिन भर विनम्र रहते लेकिन शराब पीने के बाद...
विनता नंदा ने अपनी पोस्ट में आरोप लगाया था कि आलोक नाथ ने उनके साथ रेप किया. विनता ने लिखा था कि आलोक नाथ का व्यवहार इसके बाद और खराब होता चला गया और नंदा और प्रोडक्शन के अन्य सहयोगियों ने अभिनेता को हटाने का मन बना लिया था. बाद में चैनल के दबाव की वजह से 'तारा' को बीच में ही बंद कर दिया गया और नंदा के दूसरे शो भी कैंसिल कर दिए गए.
Vinta Nanda ने Facebook पर इस तरह बयां की डरावनी आपबीती, आलोक नाथ पर लगाया रेप का आरोप
विनता नंदा के मुताबिक आलोक नाथ ने उन्हीं के घर में रेप किया. उन्होंने लिखा था, 'विडंबना यह है कि जो शख्स वास्तव में जानवर है, उसे लोग इंडस्ट्री में 'संस्कारी' के नाम से जानते हैं.' यही नहीं, इसके बाद 'हम साथ साथ हैं' की क्रू मेंबर ने भी आलोक नाथ पर उनके सामने ही पूरे कपड़े उतार देने का आरोप लगाया था. यही नहीं, उनकी को-स्टार हिमानी शिवपुरी ने भी उनके बर्ताव को लेकर काफी राज खोले हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Alok Nath Filed Civil Defamation Case, Vinta Nanda Allegation, Alok Nath Sexual Harassment Allegations