Fighter Day 3 Box Office Earnings: ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की मच अवेटेड फिल्म फाइटर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म को पठान जैसा तो नहीं लेकिन फैंस का भरपूर प्यार जरुर मिल रहा है, जिसके चलते फाइटर रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई हर दिन कर रही है. वहीं भारत में भी फिल्म का आंकड़ा 100 करोड़ करने से कुछ ही दूर पहुंच गया है. इस गुड न्यूज को सुनकर फिल्म का कास्ट एंड क्रू ही नहीं फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर होगी.
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, तीसरे दिन फाइटर ने 28 करोड़ की कमाई अपने नाम की है, जिसके बाद भारत में फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ से 10 करोड़ पीछे यानी 90 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड यह कलेक्शन 125 करोड़ के पार हो गया है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दो दिनों की कमाई देखें तो पहले दिन पहले दिन 22.5 करोड़ की ओपनिंग भारत में की थी. जबकि वर्लडवाइड यह आंकड़ा 36.04 करोड़ तक जा पहुंचा. वहीं दूसरे दिन 39 करोड़ की कमाई फिल्म ने भारत में हासिल की, जिसके बाद वर्ल्डवाइड आंकड़ा 96 करोड़ तक जा पहुंचा था.
गौरतलब है बॉक्स ऑफिस पर फाइटर के अलावा साउथ की मलैकोटै वालिबन और सिंगापुर सैलून भी रिलीज हुई थी. हालांकि दोनों ही फिल्में फाइटर से काफी पीछे है. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है. वहीं इनके अलावा सालार, डंकी, गुंटूर कारम, हनु मान और कैप्टन मिलर जैसी फिल्में भी अच्छी कमाई करते हुए दिख रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं