विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2024

17 साल में महाराजा से हुआ इश्क, रतन टाटा की बनी प्रेमिका, कहलाई बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन, फिर भी तनहा काट रहीं जिंदगी...पहचाना क्या?

इस बच्ची को महाराजा से प्यार हुआ फिर रतन टाटा की प्रेमिका बनीं. ये बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं. क्या आपने इन्हें पहचाना?

17 साल में महाराजा से हुआ इश्क, रतन टाटा की बनी प्रेमिका, कहलाई बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन, फिर भी तनहा काट रहीं जिंदगी...पहचाना क्या?
कई बार हुआ इश्क लेकिन फिर भी अकेली रह गई ये एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

प्यार जिंदगी में बहुत से लोगों को मिलता है, लेकिन ऐसे लोग बहुत कम होते हैं जिनका प्यार पूरा होता है और साथ जन्म जन्म का हो जाता है. हम जिस एक्ट्रेस के बारे में आज बात कर रहे हैं, प्यार के मामले में उस एक्ट्रेस का नसीब भी कुछ ऐसा ही रहा है. जिसमें लंबे समय तक बड़े पर्दे को अपनी प्रेजेंस से रोशन किया है. जितना नाम कमाया, इश्क के चर्चे भी उतने ही रहे. लेकिन अफसोस की मोहब्बत का कोई अफसाना हकीकत न बन सका और ये एक्ट्रेस आज भी तन्हा ही जिंदगी गुजारने पर मजबूर है. ये एक्ट्रेस है द लेडी इन व्हाइट, जिन्हें सब सिमी गरेवाल के नाम से भी जानते हैं.

17 साल की उम्र में हुआ प्यार

सिमी गरेवाल को पहला प्यार 17 ही साल की उम्र में हो गया था. उनका ये प्यार थे जामनगर के महाराज. खुद सिमी गरेवाल ने एक इंटरव्यू में अपने इस प्यार के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था कि 17 की उम्र में उन्हें उनके पड़ोसी से प्यार हुआ. ये पड़ोसी जामनगर के महाराज थे. दोनों करीब तीन साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशन में रहे. इस दौरान दोनों ने अलग अलग गेम्स और एनिमल लाइफ को एक्सप्लोर किया. सिमी गरेवाल ने उन पुराने दिनों को याद करते हुए कहा था कि वो दिन बेहद खूबसूरत थे. अब वो जब भी उन दिनों को याद करती हैं तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है.

रतन टाटा से भी जुड़ा नाम

इस रॉयल लवस्टोरी के अलावा सिमी गरेवाल का रिलेशन रतन टाटा के साथ भी रहा. एक्ट्रेस अपने उस रिश्ते पर भी खुल कर बात कर चुकी हैं. वो अपने इस रिलेशन को हमेशा ही एक अच्छी याद के रूप में संजो कर रखती हैं. उन्हें वो हमेशा मिस्टर परफेक्शनिस्ट के तौर पर याद करते हैं. इसके साथ ही वो उनके ह्यूमर को भी एडमायर करती रही हैं. इसके बाद 1970 में सिमी गरेवाल की शादी दिल्ली के रवि मोहन से हुई. लेकिन ये रिश्ता भी एक दशक से ज्यादा नहीं चल सका.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Simi Garewal, Simi Garewal Childhood Photo, Simi Garewal Movies, Simi Garewal Ratan Tata, Simi Garewal Ratan Tata Love Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com