विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2020

फैशन डिजाइनर वेंडल रोड्रिग्स का 59 साल की उम्र में गोवा में निधन 

मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडल रोड्रिग्स (Wendell Rodricks) का गोवा में निधन हो गया. वेंडल रोड्रिग्स 59 साल के थे.

Also Read in
फैशन डिजाइनर वेंडल रोड्रिग्स का 59 साल की उम्र में गोवा में निधन 
मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडल रोड्रिग्स (Wendell Rodricks) का निधन.
नई दिल्ली:

मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडल रोड्रिग्स (Wendell Rodricks) का गोवा स्थित उनके घर में निधन हो गया. वेंडल रोड्रिग्स 59 साल के थे. 'द फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया' ने वेंडल रोड्रिग्स के निधन पर शोक व्यक्त किया है. वहीं, गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने भी रोड्रिग्स के निधन पर शोक जताया है. राणे ने ट्वीट किया, 'मेरे अजीज दोस्त और डिजाइनर, वेंडल रोड्रिग्स के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं.
 


बता दें कि वेंडल रोड्रिग्स ने तीन दिन पहले इंस्टाग्राम पर लिखा था कि वो गोवा में कॉस्ट्यूम म्यूज़म बनाने में व्यस्त हैं. इंस्टाग्राम पर वो उनकी आखिरी पोस्ट थी. वेंडल रोड्रिग्स को 2014 में पद्मश्री से नवाज़ा जा चुका है. सोशल मीडिया पर बॉलीवुड समेत कई कलाकार उनके इस निधन के बाद शोक प्रकट कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wendell Rodricks, Wendell Rodricks Dies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com