अभिनेता फरदीन खान अब आजाद हैं। उन पर ड्रग्स से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा नहीं चलेगा। एनडीपीएस कोर्ट ने फरदीन खान को यह राहत उनकी इम्यूनिटी अर्जी पर दी है।
मुंबई:
अभिनेता फरदीन खान अब आजाद हैं। उन पर ड्रग्स से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा नहीं चलेगा। एनडीपीएस कोर्ट ने फरदीन खान को यह राहत उनकी इम्यूनिटी अर्जी पर दी है। इम्यूनिटी के तहत छूट पाने वाले आरोपी को डिटॉक्सीफिकेशन के दौर से गुजरना होता है।
डिटॉक्सीफिकेशन यानी नशे की लत छुड़ाने के लिए मेडिकल और सामाजिक दौर से गुजरने की प्रक्रिया। फरदीन खान इस प्रक्रिया से पहले ही गुजर चुके हैं हालांकि फरदीन फिर से नशे के मामले में पकड़े जाएंगे तो यह आजादी छिन जाएगी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 2001 में फरदीन खान को कोकीन खरीदते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Fardeen Khan, Cocaine Case, फरदीन खान, कोकीन केस