विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2020

हाथी पर बैठकर योग सिखाते हुए गिर गए Baba Ramdev, तो Farah Khan ने ट्वीट कर कही यह बात

मथुरा में योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) सोमवार को यहां के एक आश्रम में संत-महात्माओं को हाथी पर बैठकर योग सिखाते समय नीचे गिर पड़े. इस वीडियो को लेकर बॉलीवुड एक्टर संजय खान की बेटी फराह खान अली (Farah Khan Ali) ने भी ट्वीट किया है.

हाथी पर बैठकर योग सिखाते हुए गिर गए Baba Ramdev, तो Farah Khan ने ट्वीट कर कही यह बात
बाबा रामदेव (Baba Ramdev) को लेकर फराह खान अली (Farah Khan Ali) ने किया ट्वीट
  • हाथी पर बैठकर योग सिखा रहे बाबा रामदेव का बिगड़ा बैलेंस
  • फराह खान अली ने बाबा रामदेव को लेकर किया ट्वीट
  • फराह खान अली का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

मथुरा में योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) सोमवार को यहां के एक आश्रम में संत-महात्माओं को हाथी पर बैठकर योग सिखाते समय नीचे गिर पड़े. हालांकि, गनीमत रही कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं पहुंची, जिसके चलते वह तुरंत ही फुर्ती से खड़े हो गए. बाबा रामदेव के इस वीडियो को लेकर बॉलीवुड एक्टर संजय खान की बेटी फराह खान अली (Farah Khan Ali) ने भी ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में फराह खान ने बाबा रामदेव के ठीक होने की चिंता जताई है. उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

फराह खान अली (Farah Khan Ali) ने बाबा रामदेव (Baba Ramdev) के नीचे गिरने पर चिंता जाहिर करते हुए लिखा, "रीढ़ की हड्डी की चोट काफी गंभीर होती है. उम्मीद करती हूं कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे." बाबा रामदेव का यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में नजर आ रहा है कि बाबा रामदेव मथुरा के महावन कस्बे में कार्ष्णि उदासीन आश्रम में एक हाथी की पीठ पर बैठकर योगासन सिखाते समय संतुलन खोकर नीचे गिर पड़े. घटना के बाद वह तुरंत ही फुर्ती से खड़े हो गए और आसानी से चलते हुए कैमरे की जद से बाहर निकल गए.

वहीं, फराह खान अली (Farah Khan Ali) की बात करें तो संजय खान की बेटी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह समसामयिक मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय पेश करती हैं. फराह खान अली पेशे से तो एक फैशन और ज्वैलरी डिजाइनर हैं. लेकिन वह देश के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर जमकर ट्वीट करती हैं और अपने विचार साझा करती हैं. कई बार फराह खान अली सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को भी बेबाकी से जवाब देती हैं. उनके ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी होते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farah Khan Ali, Farah Khan Ali Tweet, Farah Khan Ali On Baba Ramdev, Yoga Guru Baba Ramdev
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com