बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के फैंस को लंबे समय से उनकी नई एक्शन फिल्म 'सिकंदर' का बेसब्री से इंतजार था. दर्शकों ने इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाई थीं, लेकिन फिल्म रिलीज होते ही उसे लेकर प्रक्रिया पूरी तरह से नकारात्मक आई हैं. जहां कुछ सलमान के फैंस केवल उन्हें स्क्रीन पर देख खुश थे, वहीं कई दर्शकों ने फिल्म को पूरी तरह से फ्लॉप और बोरिंग करार दिया. सिकंदर को लेकर दर्शकों के अब सोशल मीडिया वीडियो वायरल हो रहे हैं.
फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की बुरी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक दर्शक ने फिल्म को देखने के बाद कहा, "सर दर्द होने लगा, छोड़ो". फैन का यह बयान यह साफ करता है कि फिल्म ने उन्हें बोर कर दिया और उन्होंने जल्दी ही फिल्म छोड़ने का मन बना लिया. वहीं एक और फैन ने कहा, "कुछ भी समझ नहीं आया, शुरुआत से लेकर अंत तक बस देखा, पर कुछ समझ नहीं आया". इस बयान से जाहिर है कि फिल्म की कहानी और कथानक ने दर्शकों को पूरी तरह से निराश किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कुछ और दर्शकों ने भी फिल्म के बारे में अपनी नाखुशी जाहिर की. एक दर्शक ने सिकंदर को "गंदी" कहा और इसका कारण बताते हुए कहा, "स्टोरी ही नहीं है कुछ, ऐसा लगा कब खत्म हो रही है". इस बयान में फिल्म की कमजोर कहानी और कमजोर निर्देशन को लेकर तंज कसा गया है. दर्शकों का मानना था कि फिल्म का कोई ठोस प्लॉट नहीं था और वे बस इंतजार करते रहे कि कब फिल्म खत्म हो.
फिल्म 'सिकंदर' में सलमान खान ने अपने फैंस को एक्शन और स्टाइल से प्रभावित करने की कोशिश की थी, लेकिन कमजोर कहानी और अपर्याप्त स्क्रिप्ट के कारण फिल्म को बुरी प्रतिक्रिया मिली. दर्शकों का कहना है कि अगर फिल्म में अच्छा कंटेंट होता, तो वह सलमान के एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस को और अच्छे से एंजॉय कर पाते. इस प्रकार, फिल्म 'सिकंदर' को लेकर फैंस की उम्मीदें पूरी तरह से टूट गईं और यह साबित हो गया कि एक अच्छे एक्शन सीक्वेंस के बावजूद मजबूत कहानी की अहमियत कम नहीं की जा सकती.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं