विज्ञापन

Entertainment Top 5: रिहाई के बाद राजपाल यादव का पहला इंटरव्यू, गोविंदा हुए दिवालिया? और बॉर्डर 2 कलेक्शन सहित बॉलीवुड की 5 खबरें

Entertainment Top 5: आज की बड़ी खबर में एक बार फिर से राजपाल यादव हैं, जिन्होंने जेल से रिहा होने के बाद एनडीटीवी को पहला इंटरव्यू दिया और अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए. गोविंदा के दिवालिया होने पर उनके भतीजे विनय आनंद ने बड़ी बात कही है.

Entertainment Top 5: रिहाई के बाद राजपाल यादव का पहला इंटरव्यू, गोविंदा हुए दिवालिया? और बॉर्डर 2 कलेक्शन सहित बॉलीवुड की 5 खबरें
Entertainment Top 5: मनोरंजन जगत से जुड़ी पांच बड़ी खबरें

Entertainment Top 5: आज की बड़ी खबर में एक बार फिर से राजपाल यादव हैं, जिन्होंने जेल से रिहा होने के बाद एनडीटीवी को पहला इंटरव्यू दिया और अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए. गोविंदा के दिवालिया होने पर उनके भतीजे विनय आनंद ने बड़ी बात कही है. द केरला स्टोरी 2 को केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने अपना विरोध जताया है. वहीं फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर हीरोइन प्रगति तिवारी ने रिएक्शन दिया है. इसके अलावा सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. 

राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा, कर्ज और दोस्तों पर तोड़ी चुप्पी| Rajpal Yadav interview

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव हाल ही में दिल्ली के तिहाड़ जेल से रिहा हुए हैं. वो 9 करोड़ रुपये का लोन ना चुका पाने के चलते खुद को सरेंडर कर बैठे थे. राजपाल ने खुद को दिवालिया घोषित करने के बाद सरेंडर किया था. राजपाल के जेल में होने की खबर सुनने के बाद बॉलीवुड से कई स्टार्स ने उनकी मदद के लिए कदम उठाया था. कुछ दिन जेल में रहने के बाद अब राजपाल एक बार फिर रिहा हो गए हैं. इससे पहले वो साल 2018 में जेल की सजा काट कर आए थे. अब जेल से आने के बाद राजपाल यादव ने एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बात की है. राजपाल ने दोस्त और प्रॉपर्टी के सवाल पर क्या बताया है, चलिए जानते हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

क्या सच में कंगाल हो गए हैं 90's के सुपरस्टार गोविंदा? | Govinda goes bankrupt

बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा इन दिनों फिल्मों से ज्यादा गॉसिप कॉलम में छाए हुए हैं. कभी उनकी शादी को लेकर तलाक की अफवाह उड़ती है, तो कभी लोग उनके करियर को डाउनफॉल बता देते हैं. हद तो तब हो गई जब सोशल मीडिया पर ये तक कह दिया गया कि गोविंदा बैंकरप्ट हो गए हैं और अब उनके पास पैसे नहीं बचे. फैंस हैरान थे कि आखिर अचानक ये सब बातें कहां से आने लगीं. अब इन तमाम खबरों पर उनके भांजे और एक्टर विनय आनंद ने खुलकर जवाब दिया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

विवादों में घिरी 'द केरल स्टोरी 2', सीएम विजयन ने किया विरोध | The Kerala Story 2 Controversy

विवादों में घिरी 'द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड' का हिंदी ट्रेलर 18 फरवरी को रिलीज हो चुका है. दूसरी तरफ, गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म का तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी ट्रेलर रिलीज कर दिया.  ट्रेलर रिलीज के साथ घमासान तेज हो गया है. केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने फिल्म को प्रोपेगेंडा और सेकुलरिज्म पर खतरा करार दिया है और साथ ही फिल्म का कड़ा विरोध भी किया है.'द केरल स्टोरी 2' पर विरोध दर्ज करते हुए सीएम विजयन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म के बायकॉट की बात की है. उन्होंने लिखा, "नफरत फैलाने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी' के सीक्वल की रिलीज से जुड़ी खबरों को गंभीरता से लेना चाहिए. पहले भाग में दिखाए गए सांप्रदायिक एजेंडे और खुले झूठ को भलीभांति समझ चुके केरल ने धर्मनिरपेक्षता को धूमिल करने के इस प्रयास को एक बार फिर बायकॉट किया है." पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध से टूटी एक्ट्रेस प्रगति तिवारी | Yadav Ji Ki Love Story Controversy

'घूसखोर पंडत' के बाद 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर देश में विरोध शुरू हो चुका है. फिल्म पर एक वर्ग को निशाना बनाने और बहन-बेटियों की छवि को खराब करने का आरोप लग रहा है, लेकिन इसी बीच फिल्म में लीड रोल प्ले करने वाली प्रगति तिवारी विरोध से टूट गई हैं. अभिनेत्री का कहना है कि उनका मकसद किसी वर्ग पर टिप्पणी करना नहीं था और न ही उन्होंने ऐसा कुछ फिल्म में किया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

बॉर्डर 2, 27 दिनों में की इतनी कमाई | Border 2 Box Office Collection

23 जनवरी को सनी देओल की मचअवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. धुरंधर के शोर के बीच 27 दिन बाद भी फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है. वहीं शाहिद कपूर के ओ रोमियो की रिलीज के बाद भी फिल्म ने भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि 29 साल पुरानी कल्ट मूवी बॉर्डर से सनी देओल की 2026 में रिलीज हुई बॉर्डर कितने प्रॉफिट है. आइए आपको बताते हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com