विज्ञापन

OTT पर भी टॉप बने हुए हैं इमरान हाशमी, पिछले 5 महीने से जमकर देखी जा रही है उनकी ये वेब सीरीज

दमदार कहानी, शानदार एक्टिंग और हर एपिसोड में मिलने वाले नए ट्विस्ट ने इसे ऑडियंस की पसंद बना दिया है. अगर आपने अब तक ये सीरीज नहीं देखी है, तो पहले जान लीजिए आखिर क्यों हर कोई इसकी बात कर रहा है.

OTT पर भी टॉप बने हुए हैं इमरान हाशमी, पिछले 5 महीने से जमकर देखी जा रही है उनकी ये वेब सीरीज
5 महीने बाद भी Netflix की टॉप 10 से नहीं हटी इमरान हाशमी की ये वेब सीरीज
Social Media

अगर आपको सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर वेब सीरीज देखना पसंद है, तो इमरान हाशमी की ये सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. खास बात ये है कि रिलीज के करीब पांच महीने बाद भी ये नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. आखिर ऐसी क्या खास बात है, जो लोग आज भी इस सीरीज को बार-बार देख रहे हैं? दमदार कहानी, शानदार एक्टिंग और हर एपिसोड में मिलने वाले नए ट्विस्ट ने इसे ऑडियंस की पसंद बना दिया है. अगर आपने अब तक ये सीरीज नहीं देखी है, तो पहले जान लीजिए आखिर क्यों हर कोई इसकी बात कर रहा है.

ये भी पढ़ें: Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ा भूत बंगला का रिकॉर्ड, कर डाली इतने करोड़ की ओपनिंग

कौन सी है ये वेब सीरीज

हम बात कर रहे हैं इमरान हाशमी की वेब सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर्स' की. इस सीरीज को 14 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. रिलीज के बाद इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और अब भी ये नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है. यही वजह है कि कई महीने बाद भी इसकी चर्चा सोशल मीडिया और OTT फैंस के बीच लगातार हो रही है.

किस नंबर पर कर रही है ट्रेंड

फिलहाल 'तस्करी: द स्मगलर्स' नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. रिलीज के महीनों बाद भी इसका टॉप 10 में बने रहना बताता है कि दर्शकों को इसकी कहानी कितनी पसंद आ रही है. अगर आपको क्राइम, एक्शन और सस्पेंस वाली सीरीज पसंद हैं, तो ये आपके लिए शानदार चॉइस हो सकती है.

क्या है कहानी

इस सीरीज की कहानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और कस्टम्स ओवरसीज इंटेलिजेंस नेटवर्क यानी COIN के आसपास घूमती है. कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक बड़ा तस्करी गिरोह सोना, हीरे और दूसरे कीमती सामान की अवैध तस्करी करता है. इस पूरे रैकेट को खत्म करने के लिए सस्पेंड कस्टम ऑफिसर अर्जुन मीना की वापसी होती है. इसके बाद कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जो आखिर तक दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखते हैं.

स्टारकास्ट और IMDb रेटिंग

इस वेब सीरीज में इमरान हाशमी के साथ शरद केलकर, अमृता खानविलकर, जिया अफरोज, नंदिश संधू और अनुराग सिन्हा भी अहम किरदारों में नजर आते हैं. सभी कलाकारों ने अपने रोल में शानदार काम किया है. वहीं IMDb पर इस सीरीज को 10 में से 7.1 की रेटिंग मिली है. अगर आप घर बैठे एक दमदार क्राइम थ्रिलर देखना चाहते हैं, तो ये सीरीज आपको जरूर पसंद आ सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Emraan Hashmi, Taskari The Smugglers, Taskaree Cast, Taskaree In Netflix Top 10, Bollybood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com