विज्ञापन

इमरान हाशमी की आवारापन 2 में फिर गूंजेगा जादुई संगीत, मिथून और सईद कादरी की हिट जोड़ी दोहराएगी पुराना जादू

इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म के मेकर्स ने पुष्टि की है कि इसके संगीत की कमान एक बार फिर संगीतकार मिथून और गीतकार सईद कादरी संभालेंगे.

इमरान हाशमी की आवारापन 2 में फिर गूंजेगा जादुई संगीत, मिथून और सईद कादरी की हिट जोड़ी दोहराएगी पुराना जादू
आवारापन 2 में फिर गूंजेगा जादुई संगीत

इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2' को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म के मेकर्स ने पुष्टि की है कि इसके संगीत की कमान एक बार फिर संगीतकार मिथून और गीतकार सईद कादरी संभालेंगे. साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन' अपने शानदार म्यूजिक की वजह से आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है. ऐसे में मेकर्स सीक्वल में भी उसी संगीत की विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं. फिल्म में सुपरहिट गाने ‘तो फिर आओ' और ‘तेरा मेरा रिश्ता' के नए वर्जन सुनने को मिलेंगे. इसके अलावा एक बिल्कुल नया रोमांटिक ट्रैक भी तैयार किया जा रहा है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं.

विशेष भट्ट बोले- फिल्म की आत्मा है इसका संगीत

फिल्म के निर्माता विशेष भट्ट ने कहा कि ‘आवारापन 2' की म्यूजिकल पहचान तय करते समय उनके दिमाग में सबसे पहले मिथून और सईद कादरी का ही नाम आया. उनके मुताबिक, दोनों कलाकार भावनाओं को संगीत और शब्दों के जरिए बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारते हैं. यही वजह है कि इस फिल्म के लिए उन्हें फिर से साथ लाने का फैसला किया गया. वहीं गीतकार सईद कादरी ने कहा कि पहली फिल्म से उनका खास भावनात्मक रिश्ता रहा है और इस बार भी उन्होंने ऐसे गीत लिखने की कोशिश की है, जो सीधे दर्शकों के दिल तक पहुंचें. संगीतकार मिथून ने भी कहा कि उनकी टीम के बीच की समझ और भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसे वे इस फिल्म के संगीत से भी महसूस कराएंगे.

14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

‘आवारापन 2' का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं. फिल्म में इमरान हाशमी, सई मांजरेकर और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. गौरतलब है कि पहली ‘आवारापन' अपनी इमोशनल कहानी और यादगार संगीत की वजह से कल्ट फिल्मों में गिनी जाती है. अब सीक्वल से भी दर्शकों को वैसी ही भावनात्मक गहराई और दिल छू लेने वाले संगीत की उम्मीद है. अगर मेकर्स अपनी इस कोशिश में सफल होते हैं, तो ‘आवारापन 2' एक बार फिर म्यूजिक लवर्स की पसंदीदा फिल्म बन सकती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Emraan Hashmi, Awarapan 2, Mithoon, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com