ओटीटी पर हर दिन नई सीरीज या फिल्में आती है. वहीं टॉप 10 ट्रेंडिंग में लेटेस्ट सीरीज या फिल्में ही अक्सर देखने को मिलती है. लेकिन नेटफ्लिक्स (Netflix) के टॉप 10 सीरीज में एक 6 महीने पहले रिलीज हुई 7 एपिसोड की थ्रिलर वेब सीरीज का कब्जा है, जिसे आईएमडीबी ने 7.1 रेटिंग दी है. यह सीरीज दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रही थी, जिसके चलते 6 महीने बाद भी यह चर्चा में है और दर्शक इसे देख रहे हैं. यह सीरीज इमरान हाशमी की तस्करी द स्मगलर्स वेब है, जो 14 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी.
नेटफ्लिक्स टॉप 10 ट्रेंडिंग सीरीज
नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग इंडिया लिस्ट में पहले नंबर पर कोरियाई स्कूल ड्रामा टीच यू अ लेसन (Teach You a Lesson), दूसरे नंबर पर साउथ कोरियाई कॉमेडी फैंटसी ड्रामा द वंडरफूल्स, तीसरे नंबर पर डॉक्यूमेंट्री थ्रिलर माइकल जैक्सन द वर्डिक्ट, चौथे नंबर पर आर्ट क्राइम सीरीज बर्लिन एंड द लेडी विद एन अरमाइन, पांचवे नंबर पर रियलिटी शो देसी ब्लिंग, छठे नंबर पर मॉन्स्टर ड्रामा द बोरोस, सातवें नंबर पर स्पोर्ट्स ड्रामा ग्लोरी, आठवी नंबर पर रॉ, नौवे नंबर पर मामला लीगर है सीजन 2 और दसवें नंबर पर तस्करी द स्मगलर वेब है.
तस्करी द स्मगलर वेब के बारे में

नीरज पांडे के निर्देशन में बनी 7 एपिसोड की थ्रिलर सीरीज इंटरनेशनल स्मगलिंग के मुश्किल भरे नेटवर्क को उजागर करती है. कहानी में कोडेड रूट्स, फर्जी मैनिफेस्ट और चालाकी भरी गुमराह करने वाली चालों के जरिए चलने वाले बड़े स्मगलिंग रास्तों को दिखाया गया है, जैसे अल-डेरा, अदीस अबाबा, मिलान और बैंकॉक समेत अन्य जगहों को दिखाया गया है. पूरी कहानी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थित एक स्पेशलाइज्ड कस्टम्स टास्क फोर्स के इर्द-गिर्द घूमती है. इस टीम की अगुवाई ईमानदार और सख्त अफसर अर्जुन मीणा (इमरान हाशमी) करते हैं. टीम में मिताली कामथ (अमृता खनवलकर), रविंदर गुज्जर (नंदीश सिंह संधू) और प्रकाश कुमार (अनुराग सिन्हा) जैसे सदस्य शामिल हैं.
इमरान हाशमी ने की थी तुरंत हां
अभिनेता इमरान हाशमी ने वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब' के प्रमोशन के दौरान बताया था कि इस शो की स्क्रिप्ट को पढ़ते ही उन्होंने तुरंत हां कह दी थी. नैरेशन के बाद उन्हें 4-5 एपिसोड दिए गए, जिसे पढ़कर वह बहुत प्रभावित हो गए थे. उन्होंने कहा- “कस्टम ऑफिसर का किरदार निभाना मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव है. न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि देश के किसी भी एक्टर के लिए यह दुनिया नई और खास है. हमारी फिल्मों या सीरीज में अब तक स्मगलिंग की इस दुनिया को इतनी गहराई से नहीं दिखाया गया. जब कहानी नई होती है तो दर्शकों को एक ऐसी दुनिया और नया अनुभव देने का मौका मिलता है, जो बहुत खास होता है.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं