आप अदृश्यम वन देखकर इस सीरीज के फैन हो चुके हैं तो समझ लीजिए कि आपका इसे और देखने का इंतजार खत्म हो चुका है. इस सीरीज का दूसरा भाग यानी कि अदृश्यम 2 ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. 4 अप्रैल से आप इस वेब सीरीज को सोनी लिव पर देख सकते हैं. इस वेब सीरीज में एजाज खान एक बार फिर रवि वर्मा के किरदार में नजर आएंगे. लेकिन इस बार का रवि वर्मा पिछले सीजन के रवि वर्मा से थोड़ा अलग होगा. इस बारे में खुद एजाज खान ने जानकारी शेयर की है.
खास होगा रवि वर्मा का किरदार
एजाज खान ने अदृश्यम 2 में रवि वर्मा के किरदार पर खास बात की. उन्होंने कहा कि हीरो से हमेशा ये एक्सपेक्टेशन होती है कि वो कोई भूल न करे. वो गोली चलाए तो वो निशाने पर ही लगे. हीरो का निशाना कभी चूकता नहीं है. लेकिन ऐसा रियल लाइफ में नहीं होता है. एजाज खान का कहना है कि अदृश्यम 2 का रवि वर्मा इससे काफी अलग होगा. जो पहले से काफी ज्यादा रियल होगा. अगर वो गोली चलाएगा तो निशाना भी चूक सकता है और उससे गलतियां भी हो सकती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिव्यंका त्रिपाठी की जगह पूजा गौर
इस सीजन में दिव्यांका त्रिपाठी नजर नहीं आएंगी. उनकी जगह पूजा गौर ने ले ली है. एजाज खान का कहना है कि पुराने कैरेक्टर्स को रिप्लेस करके नए कैरेक्टर्स को इस तरह वेब सीरीज में गुथा गया है कि दर्शकों को कुछ अजीब नहीं लगेगा. हर किरदार की बैक स्टोरी बहुत अच्छे से क्रिएट की गई है.
सीजन पर सीजन करते रहें
इस वेब सीरीज से एजाज खान को क्या उम्मीदे हैं. इस सवाल पर उनका कहना है कि वेब सीरीज काफी मेहनत से तैयार हुई है. उसे पहले से ज्यादा इंटरेस्टिंग और मजेदार बनाने के लिए खूब मेहनत की गई है. उनकी ख्वाहिश है कि ये वेब सीरीज लोगों को इतना पसंद आए कि इसके सीजन पर सीजन बनाए जा सकें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं