Dimple Kapadia Granddaughter Naomika saran 10 photos: बीते कुछ सालों में बॉलीवुड में कई सारे स्टारकिड्स ने एंट्री ली है. राशा थडानी से लेकर अगस्त्य नंदा, सुहाना खान, खुशी कपूर और अहान पांडे तक कई स्टार किड्स ने बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसमें से कुछ ने तो बॉलीवुड में जोरदार एंट्री ली और हिट रहे लेकिन कुछ फ्लॉप साबित हुए. वहीं कुछ स्टारकिड्स ऐसे भी हैं जिसके फैंस उनके डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसी ही एक स्टार किड हैं डिंपल कपाड़िया की नातिन नाओमिका सरन.

नाओमिका सरन की मां, रिंकी खन्ना, राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की छोटी बेटी हैं. अपने माता-पिता और बड़ी बहन, ट्विंकल खन्ना की तरह, रिंकी ने भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई. उन्होंने 'जिस देश में गंगा रहता है', 'ये है जलवा', 'झंकार बीट्स' और 'चमेली' जैसी फिल्मों में लीड रोल निभाए.

यह भी पढ़ें- सनी देओल की पत्नी की 10 तस्वीरें, बॉलीवुड हसीनाओं को छोड़ लिंडा महल से की शादी, लंदन के शाही परिवार से हैं कनेक्शन
हालांकि रिंकी ने अपनी एक्टिंग का हुनर साबित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी फिल्में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं. लगातार कई फ्लॉप फिल्मों के बाद, रिंकी ने अपना परिवार बसाने का फैसला किया. उन्होंने 2003 में समीर सरन से शादी कर ली और लंदन में बस गईं. रिंकी मीडिया से दूर रहती हैं और अपनी जिंदगी को बेहद प्राइवेट रखती हैं. इस कपल को दो बच्चे हुए, एक बेटा और एक बेटी.

रिंकी खन्ना की बेटी, नाओमिका को इंटरनेट का नया क्रश कहा जा रहा है.

अपनी मां रिंकी की तरह ही, नाओमिका भी मीडिया से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन खन्ना परिवार के समारोहों से उनकी तस्वीरें अक्सर इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं.

इतना ही नहीं, नाओमिका का अक्षय कुमार के बड़े बेटे आरव के साथ भी बहुत गहरा रिश्ता है. आरव, नाओमिका के कजिन भाई हैं. ये दोनों काफी क्लोज हैं और सोशल मीडिया पर भी साथ नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें- Sridevi 7 Evergreen Songs : श्रीदेवी के ये 7 सबसे पॉपुलर गाने, तीसरे नंबर वाला तो हर शादी में देता है सुनाई
नाओमिका के पिता समीर सरन, एक बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, समीर एक रियल एस्टेट फर्म में पार्टनर थे, जिसकी ब्रांच गोवा, कोलकाता और बैंगलोर जैसी जगहों पर हैं. उनका लंदन में भी एक बिजनेस है. उनकी नेट वर्थ लगभग 250 करोड़ रुपये है.

नाओमिका ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई में पूरी की है. उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया. नाओमिका न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिश स्कूल ऑफ द आर्ट्स से आगे की पढ़ाई की है.

यह संस्थान एक्टिंग, फिल्ममेकिंग और परफॉर्मिंग आर्ट्स के क्षेत्र में हुनरमंद लोगों को तैयार करने के लिए जाना जाता है. नाओमिका अपनी नानी, डिंपल कपाड़िया से काफी मिलती-जुलती दिखती है. दोनों के चेहरे की बनावट काफी कुछ मिलती-जुलती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं