विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2024

भाबीजी घर पर है से पहले दूरदर्शन के इस सीरियल को देखने के लिए जमा हो जाती थी भीड़, हंसते-हंसते हो जाता था पेट में दर्द

भाबीजी घर पर हैं अगर आपको पसंद है तो ऐसा ही एक शो 90 के दशक में आया था जिसे देखने के लिए टीवी के सामने लोग फिक्स हो जाते थे.

भाबीजी घर पर है से पहले दूरदर्शन के इस सीरियल को देखने के लिए जमा हो जाती थी भीड़, हंसते-हंसते हो जाता था पेट में दर्द
भाबीजी घर पर है से पहले इस सीरियल को देखने के लिए लग जाती लोगों की भीड़
नई दिल्ली:

भाबीजी घर पर हैं शो कई सालों से लोगों को एंटरटेन करते हुए आ रहा है. इसमें विभूति जी अंगूरी भाभी के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आते हैं और दूसरी तरफ मनमोहन तिवारी गोरी मैडम के साथ. इस शो को इतना पसंद किया जाता है कि आज भी लोगों की लाइन लगी रहती है इसे देखने के लिए. पर क्या आपको पता है 90 के दशक में भी ऐसा ही एक शो आया था जिसे देखने के लिए लोग दीवाने थे. इसे देखने के लिए अपना काम छोड़कर टीवी के आगे बैठ जाते थे. जिस शो की हम बात कर रहे हैं उसका नाम श्रीमान-श्रीमती है. इस शो का कॉन्सेप्ट भी भाबीजी घर पर हैं जैसा था. ये शो कई सालों तक चला था.

5 साल तक चला था शो

श्रीमान श्रीमती की शुरुआत साल 1994 में हुई थी. ये शो 1999 तक चला था. शो के टोटल 143 एपिसोड आए थे. इसके हर एपिसोड को खूब पसंद किया गया था. शो में जतिन कनाकिया, रीमा लागू राकेश बेदी और अर्चना पूरन सिंह लीड रोल में नजर आए थे. पूरा शो इन दो कपल पर आधारित था. दोनों कपल में मेल अपनी पड़ोसन के साथ रोमांस करते हुए नजर आते थे.

ठहाके लगाकर हंसते थे लोग 

 इस शो को राजन वाघधरे ने डायरेक्ट किया था. शो को कई लोग आज भी देखना पसंद करते हैं. इसे यूट्यूब पर देखा जा सकता है. लोग इसके सीजन 2 का इंतजार कर रहे हैं. इस शो को देखने के लिए टीवी के सामने भीड़ लग जाती थी. इस कॉमेडी शो को देखकर लोग हंसी से लोट-पोट हो जाते थे. लोग पेट पकड़कर खूब हंसते थे. इस शो की टीआरपी इतनी हाई थी कि हर इसने कई सीरियल्स को पीछे छोड़ दिया था. अगर आज भी इस शो का टेलीकास्ट दोबारा होने लगे तो भी फिर से टीआरपी हाई जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doordarshan, Doordarshan Shrimaan Shrimati, Doordarshan Serial Shrimaan Shrimati, Serial Shrimaan Shrimati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com