रामानंद सागर की ‘रामायण' आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है. इस शो के हर किरदार ने अपनी अलग पहचान बनाई जिनमें शूर्पणखा का रोल भी काफी चर्चा में रहा. इस किरदार को निभाने वाली एक्ट्रेस रेणु धारीवाल भले ही कुछ ही एपिसोड्स में नजर आईं, लेकिन उनकी छवि लोगों के दिलों में बस गई. उस दौर में उन्हें इस रोल के लिए सिर्फ 30 हजार रुपये मिले थे. लेकिन यही किरदार उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. आज उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है और वो अलग राह पर आगे बढ़ चुकी हैं.
थिएटर से ‘रामायण' तक
रेणु धारीवाल एक ट्रेडिशनल पंजाबी परिवार से आती हैं. जहां एक्टिंग को करियर के रूप में एक्सेप्ट करना आसान नहीं था. लेकिन उन्होंने अपने सपनों को नहीं छोड़ा और मुंबई पहुंचकर एक्टिंग की पढ़ाई शुरू की. रोशन तनेजा की क्लास में उन्होंने ट्रेनिंग ली जहां गोविंदा भी उनके साथ स्टूडेंट थे. थिएटर के दौरान ही रामानंद सागर की नजर उन पर पड़ी और उन्हें शूर्पणखा के रोल के लिए चुना गया.

‘रामायण' में उनका किरदार छोटा जरूर था, लेकिन असरदार रहा. शो के बाद वह घर घर में मशहूर हो गए. लोग उन्हें पहचानने लगे. इसी पहचान ने उनके लिए फिल्मों और टीवी के नए दरवाजे खोले, जिनमें ‘दिल आशना है' जैसी फिल्म भी शामिल है.

एक्टिंग छोड़ राजनीति में रखा कदम
कुछ समय तक एक्टिंग करने के बाद रेणु ने राजनीति की ओर रुख किया. वो मुंबई प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष भी रहीं. हालांकि बाद में उन्होंने राजनीति से भी दूरी बना ली. शादी के बाद वो रेणु खानोलकर बन गईं और अब अपने पति के रियल एस्टेट बिजनेस में उनका साथ दे रही हैं. आज वो करोड़ों के कारोबार से जुड़ी हैं और साथ ही सोशल वर्क से भी जुड़ी हैं. वो महिलाओं और बच्चों के लिए काम करने वाले एनजीओ चलाती हैं. एक छोटे से रोल से मिली पहचान ने उन्हें जिंदगी में कई रास्ते दिखाए और आज वो एक सफल बिजनेसवुमन और समाजसेवी के रूप में जानी जाती हैं.
यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायणम् की रिलीज से पहले वायरल हुआ ये सीन, देखें मरते समय लक्ष्मण को क्या ज्ञान दे रहा था रावण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं