प्रभास की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आती है तो धमाल मच जाता है. इसलिए तो कहते हैं कि प्रभास का नाम ही फिल्म हिट कराना की गारंटी बन जाता है. ये बात अलग है कि बाहुबली के बाद आई उनकी कुछ फिल्मों को धड़ाधड़ निगेटिव कमेंट्स मिले और दर्शकों की नाराजगी भी मिली. उनकी एक फिल्म तो ऐसी थी जिसे देखकर छोटे पर्दे की रामायण का लक्ष्मण भी भड़क गया और, फिल्म पर जमकर नाराजगी जाहिर की. हम जिस कलाकार की बात कर रहे हैं वो आर्टिस्ट हैं सुनील लहरी जिन्होंने रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का रोल अदा किया था. प्रभास की आदिपुरुष मूवी रिलीज होने के बाद सुनील लहरी ने फिल्म से जुड़ी कई पहलुओं पर सवाल उठाए थे और उन्हें क्रिटिसाइज भी किया था. आदिपुरुष फिल्म 16 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
हनुमान के डायलॉग से लेकर रावण की एंट्री तक
सुनील लहरी का इंस्टाग्राम पोस्ट वाला पुराना बयान फिर से वायरल हो गया है. जिसमें सुनील लहरी ने सबसे ज्यादा आपत्ति फिल्म के डायलॉग पर जताई थी. उनके मुताबिक रामायण के कैरेक्टर्स की लैंग्वेज और गरिमा का खास ध्यान रखा जाना चाहिए था. उन्होंने खास तौर पर भगवान हनुमान के उस चर्चित डायलॉग का भी जिक्र किया था. जिसने रिलीज के बाद काफी विवाद खड़ा कर दिया था. सुनील लहरी का कहना था कि ऐसे संवाद सुनकर हैरानी होती है और ये रामायण के अध्यात्मिक कैरेक्टर्स की पर्सनेलिटी से बिल्कुल मेल नहीं खाते. सिर्फ संवाद ही नहीं, फिल्म में दिखाए गए कई सीन भी उन्हें अटपटे लगे. उन्होंने सवाल उठाया था कि रावण को पुष्पक विमान की जगह चमगादड़ जैसी सवारी पर क्यों दिखाया गया. वहीं कुछ एक्शन सीक्वेंस और विजुअल्स भी उन्हें कहानी की मूल भावना से दूर लगे.
फिल्म में भावनाएं ही गायब थीं
सुनील लहरी के अनुसार आदिपुरुष की सबसे बड़ी कमजोरी ये थी कि दर्शक कहानी और किरदारों से इमोशनली और स्प्रिचुअल रूप से जुड़ ही नहीं पाए. रामायण सिर्फ युद्ध की कहानी नहीं है. बल्कि रिश्तों, त्याग, प्रेम और मर्यादा की कहानी है. लेकिन फिल्म में यही पहलू सबसे कमजोर नजर आया. हालांकि उन्होंने माना था कि फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाने की कोशिश की गई और विजुअल इफेक्ट्स पर काफी मेहनत की गई. लेकिन उनके मुताबिक सिर्फ बड़े बजट और शानदार ग्राफिक्स से कोई फिल्म सफल नहीं हो जाती. जब कहानी और भावनाएं दिल को नहीं छूतीं. तो दर्शकों पर उसका असर भी नहीं पड़ता. ओं का सामना करना पड़ा.
#WATCH | I didn't like the film (Adipurush) in any way. From the characters to the execution, everything is without logic. I don't know for whom they have made this film. They made Hanuman Ji speak the language of the streets. Ravan is shown beating iron, is he a blacksmith?:… pic.twitter.com/C7JuzcWuT8
— ANI (@ANI) June 21, 2023
आदिपुरुष का बजट और कलेक्शन
आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया था. फिल्म में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान लीड रोल में थे. फिल्म का बजट लगभग 500-700 करोड़ रुपये के बीच बताया जाता है. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 392 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी. इस तरह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं