- वरुण धवन ने पोस्ट किया था वीडियो
- डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर बनाया था वीडियो
- लेकिन फिर किया डिलीट
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने कल एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. जिसमें बॉलीवुड एक्टर फनी अंदाज में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के स्वागत की बात कर रहे थे. वरुण धवन ने इस वीडियो को अपने ट्विटर एकाउंट से शेयर किया था. लेकिन अब यह वीडियो उनके ट्विटर एकाउंट से नदारद है. यानी वरुण धवन ने इस वीडियो को किन्हीं वजहों से डिलीट कर दिया है. हालांकि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर उनके फैन पेज पर जरूर मौजूद है. इस वीडियो के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan) ने ट्वीट किया था, 'कुंवर महिंदर प्रताप द्वारा डोनाल्ड ट्रंप का भारत में स्वागत.'

वरुण धवन ने इस वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump India Visit) को भी टैग किया था. लेकिन अब यह वीडियो नदारद है. वरुण धवन ने यह वीडियो 'कुली नंबर 1' की शूटिंग के सेट से भेजा था, और इस वीडियो को खूब देखा भी जा रहा था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस वीडियो में वरुण धवन (Varun Dhawan) अपने एक को-स्टार के साथ नजर आ रहे हैं. यह को-स्टार वरुण धवन के सामने डोनाल्ड ट्रंप को डोनाल्ड कहता है तो वह उस पर भड़क जाते हैं. कहते हैं कि उन्हें डोनाल्ड साहेब कहो. इस तरह वरुण धवन पूरी तरह से 'कुली नंबर 1' के अपने कैरेक्टर में हैं और मस्ती करते नजर आ रहे हैं. लेकिन इस वीडियो को अपने ट्विटर एकाउंट से हटाने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump India Visit) जरूर भारत पहुंच चुके हैं और उनका काफी जोर-शोर से स्वागत हो रहा है. डोनाल्ड ट्रंप साबरमती आश्रम (Sabarmati Ashram) भी गए हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं