माइक्रो ड्रामा सीरीज की चर्चा इन दिनों हर तरफ है. यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम पर इन्हीं की चर्चा होती है, जिसमें दो मिनट के एपिसोड लोगों का ध्यान खींचते हैं. वहीं अब टीवी के जाने माने सितारे भी इन सीरियल्स का हिस्सा बनते दिख रहे हैं. पहले आकांक्षा चमोला और अब रियलिटी शो स्टार दिव्या अग्रवाल भी माइक्रो ड्रामा सीरीज में अपना जलवा दिखाने वाली हैं. लेकिन उनकी कहानी थोड़ी सी अलग होगी, जिसमें मौलाना के बेटे से निकाह से लेकर तलाक के बाद हलाला की कहानी को दिखाया जाएगा. इस माइक्रो ड्रामा सीरीज का प्रोमो सामने आ गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
हलाला का प्रोमो वायरल
दिव्या अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग माइक्रो ड्रामा सीरीज का प्रोमो शेयर किया, जिसमें हलाला की कहानी को दिखाया गया है कि कैसे एक लड़की रिलीजियस प्रैक्टिस के नाम पर धोखे का शिकार होती हैं. खास बात यह है कि रॉकेट रील्स और क्लिफ हैंगर पर स्ट्रीम होने को तैयार हलाला में अक्षय डोगरा और अंकित भाटिया जैसे एक्टर्स नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें | रेखा की फिल्म का 54 साल पुराना एवरग्रीन रोमांटिक सॉन्ग, जिस पर बना 1625 एपिसोड का सुपरहिट सीरियल
दिव्या अग्रवाल ने किया सीरीज को प्रोड्यूस
हलाला का प्रोमो शेयर करते हुए दिव्या अग्रवाल ने इस माइक्रो ड्रामा सीरीज को प्रोड्यूस किया है. मोहब्बत, रस्में और उनके बीच एक औरत की मर्जी. रॉकेट रील्स और क्लिफएंगर पेश करते हैं हलाला, एक ऐसी कहानी, जो सवाल भी उठाएगी और नजरें भी नहीं हटने देगी. प्रोमो जल्द आ रहा है. इस सीरीज को अमित खन्ना ने डायरेक्ट किया है.
दिव्या अग्रवाल के बारे में
दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन की विनर रही हैं. वहीं द 50 और स्प्लिट्सविला जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. पिछले दिनों उनकी शादीशुदा जिंदगी काफी चर्चा में रही थी क्योंकि तलाक की खबरें सामने आई थीं. लेकिन उन्होंने इन खबरों को खारीज किया था.
ये भी पढ़ें- यह भी पढ़ें | 1 दिन में 28 गाने गाने वाले कुमार सानू, शाहरुख, सलमान, आमिर नहीं, इस एक्टर को मानते हैं खूब जंचती आवाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं