विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2019

दिशा पटानी ने दिखाए कमाल के डांस स्टेप्स, यूट्यूब पर पहले ही डांस वीडियो ने मचाया तहलका

Disha Patani Dance Video: दिशा पटानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर पहला डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो ने धूम मचा दी है.

दिशा पटानी ने दिखाए कमाल के डांस स्टेप्स, यूट्यूब पर पहले ही डांस वीडियो ने मचाया तहलका
Disha Patani Dance Video: दिशा पटानी का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) का एक डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने डांस टीचर उत्कर्ष चतुर्वेदी संग धमाकेदार डांस किया है. इस डांस वीडियो को दिशा पटानी (Disha Patani) ने अपने  यूट्यूब (YouTube) चैनल पर पोस्ट किया है. उनका यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया.  दिशा पटानी (Disha Patani) के इस डांस वीडियो को कुछ ही घंटे में 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. दिशा पटानी ने इस वीडियो के साथ ही अपने  (YouTube) चैनल पर फैन्स को सरप्राइज देना शुरू कर दिया है.

Bhojpuri Cinema: स्मृति सिन्हा की अदाओं पर यूं फिदा हुए खेसारी लाल यादव, 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

देखें वीडियो:


दिशा पटानी (Disha Patani) ने इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा: "उम्मीद है कि यह सुपर डांस वीडियो आप सभी को पसंद आएगा." दिशा पटानी ने हाल ही में अपना यूट्यूब (YouTube) चैनल लॉन्च किया था. उन्होंने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम एकाउंट पर दी थी. दिशा पटानी ने लिखा था: 'आप सबके सात अपना पहला यूट्यूब वीडियो शेयर करने के लिए मैं बेताब हूं. उम्मीद है कि जितना मुझे फिल्माने में मजा आया, उतना ही मजा आपको इसे देखने में आएगा. इसे पूरी तरह खुद ही शूट किया है. कुछ कच्चापन है लेकिन मैं खुद को दिखाने की कोशिश कर रही हूं." 

रानू मंडल ने फिर छेड़ा सुर, Video ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका


वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पटानी (Disha Patani) आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आईं थीं. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की सराहना हुई थी. 'भारत (Bharat)' में दिशा पटानी की भूमिका ने दर्शकों का भी खूब दिल जीता था. अब दिशा जल्द ही फिल्म 'मलंग (Malang)' से फैन्स का दिल चुराने वाली हैं. इस फिल्म में दिशा के साथ आदित्य रॉय कपूर भी लीड किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म में अनिल कपूर (Anil Kapoor) और कुणाल भी हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Patani, Disha Patani Video, Disha Patani Dance Video, Disha Patani Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com