विज्ञापन
This Article is From May 22, 2018

'भारत' मे एक और बड़ी एक्ट्रेस की एंट्री, सलमान खान के साथ 5वीं बार करेंगी काम

फिल्मकार अली अब्बास जफर ने कहा कि वह आगामी फिल्म 'भारत' में अभिनेत्री तब्बू के साथ काम के लिए उत्साहित हैं.

'भारत' मे एक और बड़ी एक्ट्रेस की एंट्री, सलमान खान के साथ 5वीं बार करेंगी काम
सलमान खान (फाइल फोटो)
  • फिल्म 'भारत' में तब्बू की एंट्री
  • सलमान के साथ 5वीं बार करेंगी काम
  • डायरेक्टर अली जफर ने बताई ये बात
नई दिल्ली: फिल्मकार अली अब्बास जफर ने कहा कि वह आगामी फिल्म 'भारत' में अभिनेत्री तब्बू के साथ काम के लिए उत्साहित हैं. जफर ने मंगलवार को तब्बू की तस्वीर साझा की, वह इससे पहले 'गोलमाल अगेन' में नजर आई थीं. उन्होंने कहा, "आखिरकार ऐसा हो रहा है, आपके साथ काम के लिए उत्साहित हूं. ढेर सारा प्यार तब्बू." फिल्म में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह पांचवी बार है जब सलमान और तब्बू एक साथ नजर आएंगे. इससे पहले वे 'जय हो', 'बीवी नंबर वन', 'हम साथ-साथ हैं' और 'जीत' में नजर आ चुके हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने 'भारत' में एंट्री पर दिशा पटानी का किया स्वागत, बोलीं- इसमें बरेली भी है...
सलमान के साथ जफर की यह तीसरी फिल्म है. उनके साथ वह 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. प्रियंका 11 वर्ष बाद सलमान के साथ काम करेंगी, इससे पहले वे वर्ष 2008 में 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में एक साथ नजर आए थे. 'भारत' 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' का आधिकारिक रूपांतरण है. 'भारत' वर्ष 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी.

VIDEO: सलमान खान, कैटरीना कैफ और अली अब्बास जफर से NDTV की खास बातचीत

(इनपुट आईएएनएस से)

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ali Abbas Zafar, Bharat, Tabu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com