विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2018

दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, बोलीं- 'भू-माफिया धमका रहा है, तो...'

कथित भू-माफिया से परेशान मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) द्वारा पीएम मोदी से मदद मांगने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मामले में हस्तक्षेप किया है. 

दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, बोलीं- 'भू-माफिया धमका रहा है, तो...'
सायरा बानो (Saira Banu) और दिलीप कुमार (फाइल फोटो)
  • दिलीप कुमार की पत्नी की गुहार
  • पीएम मोदी से की ये अपील
  • भू माफिया को लेकर कही बात
नई दिल्ली:

कथित भू-माफिया से परेशान मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) द्वारा पीएम मोदी से मदद मांगने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मामले में हस्तक्षेप किया है. फड़णवीस ने कहा, ‘मैं उनसे बात करूंगा और मुद्दे को हर करने की कोशिश करूंगा'. गौरतलब है कि समीर भोजवानी नाम के बिल्डर ने उन दो प्लॉटों पर मालिकाना हक का दावा किया है जिन पर दिलीप कुमार का बंगला बना हुआ है. 96 वर्षीय अभिनेता का बंगला बांद्रा के पाली हिल्स इलाके में स्थित है. दिसंबर 2017 में दिलीप कुमार की पत्नी ने सायरा बानो ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि समीर भोजवानी संपत्ति के मामले में उन्हें और कुमार को धमका रहा है और उनका उत्पीड़न कर रहा है.शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने भोजवानी के खिलाफ मामला दर्ज किया था और उसे गिरफ्तार कर लिया था.

दिलीप कुमार की प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहता है बिल्डर, पत्नी सायरा बानो ने लगाई पीएम मोदी से यह गुहार

 


एक दिन ही पहले ही पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) ने दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के ट्वीटर एकाउंट से पीएम मोदी को एक ट्वीट किया और लिखा, ''सर, भू-माफिया समीर भोजवानी जेल से रिहा हो चुका है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. पद्म विभूषण से सम्मानित शख़्स को धन-बल के दम पर धमकी दी जा रही है. आपसे मुंबई में मुलाकात का निवेदन है''.

'द कपिल शर्मा शो' में खूब ठहाके लगाकर हंसे सलमान खान-रणवीर सिंह, Video हो रहा वायरल

गौरतलब है कि जनवरी में मुंबई पुलिस आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सदाबहार अभिनेता के बंगले को कथित रूप से हड़पने की कोशिश के लिए बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज किया था. पुलिस अधिकारियों को संदेह था कि भोजवानी ने संपत्ति के फर्जी कागजात तैयार कराये थे.  इसके बाद मामला दर्ज किया गया. ईओडब्ल्यू की टीम ने भोजवानी के बांद्रा स्थित आवास पर छापा मारा जहां से चाकू और छुरे सहित हथियार बरामद किए गए. भोजवानी को आर्थिक अपराध शाखा ने इस साल अप्रैल में गिरफ्तार किया था.  

VIDEO: दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, एंबुलेंस में लौटे घर

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saira Banu, Dilip Kumar, Devendra Fadnavis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com