विज्ञापन

Exclusive: दिलीप जोशी को अपने जन्मदिन पर इस बात का रहता था पछतावा, जानें ऐसी क्या थी बात ?

दिलीप ने NDTV से बात करते हुए कहा कि मैं अभी अपने ससुराल लॉस एंजेलिस आया हुआ हूं. मैं अभी एक परिवार के प्रोग्राम में हूं. आज मेरा जन्मदिन है, इस मौके पर मुझे ढेर सारी बधाइयां भी मिल रही हैं.

Exclusive: दिलीप जोशी को अपने जन्मदिन पर इस बात का रहता था पछतावा, जानें ऐसी क्या थी बात ?
dilip joshi

कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिलीप जोशी (Dilip Joshi) ने जेठालाल गड़ा का किरदार निभाकर हर किसी को इंप्रेस किया और प्रसिद्धि भी हासिल की. उन्होंने अपने इस शो के लिए काफी पुरस्कार भी जीते. जोशी का जन्म 26 मई 1968 को पोरबंदर के गोसा गांव में हुआ था. बता दें, वह एक गुजराती ब्राह्मण परिवार से आते हैं. उनकी शादी जयमाला से हुई है. उनकी एक बेटी नियति और बेटा रित्विक है. जोशी ने काफी गुजराती नाटकों में काम किया है. दिलीप ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया. उनकी पहली फिल्म साल 1989 में आई 'मैंने प्यार किया' थी. जिसमें वह सलमान खान और भाग्यश्री के साथ नजर आए थे. आज दिलीप जोशी का जन्मदिन है. इस मौके पर दिलीप जोशी अपना जन्मदिन कैसे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस बात को लेकर उन्होंने NDTV से बात की और आज के दिन की महत्वपूर्ण बात बताई.

जन्मदिन कैसे करेंगे सेलिब्रेट? 

दिलीप ने NDTV से बात करते हुए कहा कि मैं अभी अपने ससुराल लॉस एंजेलिस आया हुआ हूं. मैं अभी एक परिवार के प्रोग्राम में हूं. आज मेरा जन्मदिन है, इस मौके पर मुझे ढेर सारी बधाइयां भी मिल रही हैं. अब अपने जन्मदिन सेलिब्रेट की बात करूं तो ऐसा कुछ खास तो नहीं हो रहा. मैं अपने परिवार के साथ हूं. यहीं सभी लोग साथ बैठकर बातें कर रहे हैं और घर पर ही खाना बनाया जा रहा है. अगर सेलिब्रेट हुआ तो हम घर पर ही करने वाले हैं. मैं इतना कह सकता हूं कि ऐसा कोई बड़ा जश्न नहीं हो रहा है, सिंपल तरीके से मैं अपना जन्मदिन मना रहा हूं. दिलीप ने आगे कहा कि जब मैं शूटिंग करता हूं उस वक्त मेरा जन्मदिन होता है और मैं किसी कारण अपने परिवार वालों के साथ जन्मदिन नहीं मना पता तो वहीं सेट पर जो सदस्य होते हैं उनके साथ जन्मदिन मनाता हूं. सेट पर मौजूद लोग भी एक तरीके से मेरे परिवार का हिस्सा हैं, वहीं मेरा केक काटा जाता है और सभी लोग केक खाकर मेरे जन्मदिन का जश्न मनाते हैं.

इस बात का है पछतावा

दिलीप ने आगे कहा कि मेरा जन्म मई के महीने में आता है. मई के महीने में गर्मियों की छुट्टी होती है और स्कूल बंद होते हैं. मुझे हमेशा इसी बात का पछतावा होता था कि मेरा जन्मदिन इस महीने में क्यों आता है, जब स्कूल बंद होते हैं. क्योंकि मैं अपना जन्मदिन स्कूल में सेलिब्रेट नहीं कर पाता था. अपने दोस्तों को चॉकलेट नहीं बांट पाता था और बचपन में भी मेरा जन्मदिन बहुत ही साधारण तरीके से मनाया जाता था. हमारे घर की जो परंपरा हैं जैसे जन्मदिन वाले दिन अपने माता-पिता और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना और मंदिर जाना तो इसी तरीके से बचपन में मेरा जन्मदिन मनाया जाता था. बता दें, दिलीप आज के समय छोटे पर्दे के एक जाने-माने चेहरा हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कुछ समय के लिए अपनी ट्रेवलिंग एजेंसी भी चलाई थी. क्योंकि उस वक्त उनका फिल्मी करियर आगे नहीं बढ़ रहा था. दिलीप जोशी फिल्म 'हम आपके हैं कौन', 'यश', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'हमराज', 'दिल है तुम्हारा', 'क्या दिल ने कहा' जैसी तमाम बड़ी फिल्मों में नजर आए. इसके अलावा उन्होंने छोटे पर्दे पर साल 1995 आया शो 'कभी ये कभी वो' से अपने करियर की शुरुआत की थी.

यह भी पढ़ें: दिलीप जोशी की जवानी से लेकर आज तक की 8 फोटो, कभी 50 रुपये फीस लेता था ये टॉप स्टार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com