विज्ञापन

TRP की रेस में फिर छाई 'गंगा माई की बेटियां', दूसरे हफ्ते भी नहीं छूटा नंबर 1 का ताज, 'वसुधा' ने दी कड़ी टक्कर

इस हफ्ते की TRP रिपोर्ट में ‘गंगा माई की बेटियां’ ने लगातार दूसरी बार नंबर 1 की कुर्सी बरकरार रखी, जबकि ‘वसुधा’ और ‘तुम्म से तुम्म तक’ ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया.

TRP की रेस में फिर छाई 'गंगा माई की बेटियां', दूसरे हफ्ते भी नहीं छूटा नंबर 1 का ताज, 'वसुधा' ने दी कड़ी टक्कर

टीवी की दुनिया में हर हफ्ते TRP की जंग नए रोमांच के साथ सामने आती है. दर्शक किस शो पर सबसे ज्यादा प्यार लुटा रहे हैं, इसका इंतजार भी सभी को रहता है. इस बार की TRP रिपोर्ट में भी एक शो ने सबको पीछे छोड़ते हुए अपनी बादशाहत कायम रखी है. जी हां, 'गंगा माई की बेटियां' लगातार दूसरे हफ्ते भी नंबर 1 की कुर्सी पर जमी हुई है. वहीं 'वसुधा' ने भी अपनी पकड़ मजबूत रखी है. इमोशन, फैमिली ड्रामा और दमदार ट्विस्ट से भरपूर इन शोज ने दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखा है.

'गंगा माई की बेटियां' का चला जादू

अमनदीप सिद्धू और शीजान खान स्टारर 'गंगा माई की बेटियां' इस हफ्ते भी TRP चार्ट की क्वीन बन गई है. शो को 1.9 की शानदार रेटिंग मिली है. कहानी में चल रहा फैमिली ड्रामा और रिश्तों की उलझनें दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं. स्नेहा अपनी मां गंगा के सम्मान के लिए खड़ी नजर आ रही है और दुर्गावती से माफी की मांग कर रही है. यही इमोशनल ट्रैक दर्शकों के दिलों को छू रहा है और शो को लगातार टॉप पर बनाए हुए है.

'वसुधा' ने भी दिखाई दमदार पकड़

TRP की इस रेस में 'वसुधा' दूसरे नंबर पर बनी हुई है. शो को 1.8 की रेटिंग मिली है. कहानी में वसुधा की नई चुनौतियां, उसके सपने और बिजनेस की दुनिया में आगे बढ़ने की कोशिश दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. समर की साजिशों का वसुधा जिस अंदाज में जवाब देती है, वो दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. वहीं चंद्रिका के साथ उसकी नई साझेदारी ने कहानी में और दिलचस्पी बढ़ा दी है.

'तुम से तुम तक' की कहानी भी खींच रही ध्यान

'तुम से तुम तक' भी TRP की दौड़ में मजबूती से टिकी हुई है. अनु और आर्यवर्धन की शादी के बाद की जिंदगी में अब प्यार के साथ कई नए राज भी सामने आ रहे हैं. दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ऑडियंस को पसंद आ रही है, जबकि नए किरदार चरण की एंट्री ने कहानी में नया सस्पेंस जोड़ दिया है. यही वजह है कि शो लगातार चर्चा में बना हुआ है.

'नागिन 7' ने विदाई से पहले छोड़ी छाप

हाल ही में खत्म हुए 'नागिन 7' ने भी जाते-जाते अच्छा प्रदर्शन किया है. शो को 1.5 की रेटिंग मिली. आर्यमान और अनंता की लव स्टोरी के साथ बदले की कहानी ने दर्शकों को आखिर तक जोड़े रखा. कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद भी शो ने अपनी मजबूत फैन फॉलोइंग बनाए रखी और शानदार अंदाज में सीजन का अंत किया.

यह भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म का वो विदाई गीत, जो कभी शादियों में नहीं बजाया गया, 35 साल पुराने सुपरहिट गाने से लोग करते हैं परहेज

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
चीफ सब एडिटर
दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली. पिछले 10 साल से डिजिटल मीडिया में सक्रिय और इन 10 साल में बॉलीवुड, हॉलीवुड... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TV, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com