- दिल बेचारा का नया सॉन्ग 'मसखरी' हुआ रिलीज
- वीडियो ने यूट्यूब पर मचा दी धूम
- पब्लिक डिमांड पर रिलीज हुआ है फिल्म का यह गाना
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा (Dil Bechara)' को फैन्स का काफी अच्छा रिस्पांस मिला. फिल्म के सारे गाने आते ही यूट्यूब पर छा गए. ए. आर रहमान द्वारा रचित और अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित फिल्म 'दिल बेचारा (Dil Bechara Film)' का एल्बम इस समय इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मुकेश छाबड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के संगीत ने लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को छुआ है. डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज़्यादा व्यूवरशिप हासिल करने वाली फिल्म बन गई है. फैन्स फिल्म के म्यूजिक पर खूब प्यार बरसा रहे हैं.
फैन्स की डिमांड पर सोनी म्यूजिक इंडिया ने 'दिल बेचारा' फिल्म का एक और सॉन्ग 'मसखरी (Maskhari Song)' रिलीज़ किया है. इस गाने को सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) और हृदय गट्टाणी ने अपनी आवाज़ दी है. यह गाना हसीं मज़ाक के साथ ज़िन्दगी की हर समस्याओं का समाधान करने का सुझाव देता है. फिल्म की स्ट्रीमिंग के बाद, फिल्म के गानों को बहुत सराहा गया है और यह गाना श्रोताओं के अनुरोध पर रिलीज़ किया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जॉन ग्रीन के उपन्यास 'द फॉल्ट इन ऑर स्टार्स (The Fault In Our Stars)' पर आधारित फिल्म 'दिल बेचारा' दो आम लोग किज़ी और मैनी की कहानी है, जो उन पर घटी घटनाओं के बावजूद प्यार में पड़ जाते हैं. फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित मुकेश छाबड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म दिल बेचारा में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और संजना सांघी (Sanjana Sanghi) अहम किरदार में नजर आए, जिसकी स्ट्रीमिंग 24 जुलाई को डिजनी हॉटस्टार पर की गई. सोनी म्यूजिक इंडिया द्वारा निर्मित और ए.आर.रहमान द्वारा कंपोज्ड, इस फिल्म का म्यूज़िक एल्बम अब श्रोताओं के लिए उपलब्ध है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं