विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2022

ऋषभ पंत के ठीक होने के लिए क्या उर्वशी रौतेला ने की दुआ ? फोटो शेयर कर के लिखी दिल की बात

क्रिकेटर ऋषभ पंत के सड़क हादसे का शिकार होने के बाद उर्वशी रौतेला ने एक पोस्ट शेयर की है. इसे लेकर वह खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर उर्वशी ने अपने एक फोटो शूट से एक तस्वीर साझा की और इसे कैप्शन दिया, "प्रार्थना #प्यार #UrvashiRautela # UR1.

ऋषभ पंत के ठीक होने के लिए क्या उर्वशी रौतेला ने की दुआ ? फोटो शेयर कर के लिखी दिल की बात
ऋषभ पंत के ठीक होने के लिए क्या उर्वशी रौतेला ने की दुआ
नई दिल्ली:

क्रिकेटर ऋषभ पंत के सड़क हादसे का शिकार होने के बाद उर्वशी रौतेला ने एक पोस्ट शेयर की है. इसे लेकर वह खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर उर्वशी ने अपने एक फोटो शूट से एक तस्वीर साझा की और इसे कैप्शन दिया, "प्रार्थना #प्यार #UrvashiRautela # UR1," एक दिल और एक कबूतर इमोजी के साथ. उन्होंने इसके साथ उस व्यक्ति का नाम नहीं लिखा, जिसके लिए प्रार्थना कर रही थीं. कई लोगों ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में ऋषभ के ठीक होने की प्रार्थना की. कुछ लोगों ने यह भी सोचा कि उर्वशी ने उनके लिए प्रार्थना करने के लिए अपनी एक नई तस्वीर क्यों साझा की.

l07t2ge8

दिल्ली से रुड़की के रास्ते में ऋषभ पंत की कार हम्मादपुर झाल के पास रुड़की के नारसन बॉर्डर पर डिवाइडर से टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए. वह कार चला रहे थे और दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर दुर्घटना के समय अकेले थे. उनके पीठ, माथे और पैर में चोटें आई हैं. घटनास्थल से मिली तस्वीरों के मुताबिक कार बुरी तरह जली हुई हालत में नजर आ रही थी.

एक्ट्रेस द्वारा एक इंटरव्यू के दौरान "मिस्टर आरपी" का जिक्र करने के बाद ऋषभ और उर्वशी के बीच सोशल मीडिया पर अनबन हो गई थी. उन्होंने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि आरपी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में उनसे मिलने के लिए इंतजार किया और 16-17 मिस्ड कॉल किए. इसके बाद इंस्टाग्राम पर इसे लेकर विवाद हुआ.

ऋषभ ने एक पोस्ट लिखा, "यह हास्यास्पद है कि कैसे लोग केवल कुछ लोकप्रियता के लिए और सुर्खियों में आने के लिए झूठ बोलते हैं. दुख की बात है कि कैसे कुछ लोग प्रसिद्धि और नाम के लिए इतने प्यासे हैं. भगवान उनका भला करें. हालांकि बाद में उन्होंने इसे हटा दिया. पिछले महीने क्रिकेटर शुभम गिल ने चैट शो दिल दियां गल्लां में कहा था, "ऋषभ पंत की तरफ से कुछ भी नहीं है. वह विचलित नहीं होता है. दरअसल, उर्वशी चाहती है कि कोई उसे चिढ़ाए."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, Urvashi Rautela Movies, Urvashi Rautela Post, Rishabh Pant Urvashi Rautela, Urvashi Rautela Career, Rishabh Pant, Rishabh Pant Accident, Rishabh Pant News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com