विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2022

'क्या किसी लड़की ने आप पर पिक अप लाइन का इस्तेमाल किया ? विक्की कौशल के इस सवाल पर सलमान खान ने दिया मजेदार जवाब

बिग बॉस 16 में सलमान खान एक तरफ जहां कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाते हैं, वहीं दूसरी तरफ शो में आए मेहमानों के साथ खूब मस्ती भी करते हैं. शुक्रवार को बिग बॉस 16 के सेट पर बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कियारा आडवाणी पहुंची.

'क्या किसी लड़की ने आप पर पिक अप लाइन का इस्तेमाल किया ? विक्की कौशल के इस सवाल पर सलमान खान ने दिया मजेदार जवाब
विक्की कौशल के इस सवाल पर सलमान खान ने दिया मजेदार जवाब
नई दिल्ली:

बिग बॉस 16 में सलमान खान एक तरफ जहां कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाते हैं, वहीं दूसरी तरफ शो में आए मेहमानों के साथ खूब मस्ती भी करते हैं. शुक्रवार को बिग बॉस 16 के सेट पर बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कियारा आडवाणी पहुंची. इन दोनों ने शो में अपनी फिल्म गोविंद नाम मेरा का प्रमोशन किया और बिग बॉस 16 के होस्ट सलमान खान के साथ काफी मस्ती भी की. इस दौरान विक्की कौशल और कियारा आडवाणी रेडियो जॉकी बने. उन्होंने सलमान खान के कई सवाल भी किए.

विक्की कौशल ने सलमान खान से सवाल किया, 'क्या किसी लड़की ने आप पर पिक अप लाइन का इस्तेमाल किया? और अगर हां, तो आपने सबसे खराब पिक-अप लाइन क्या सुनी है?' विक्की कौशल के इस सवाल का सलमान खान ने मजेदार जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'पिक अप का तो पता नहीं लेकिन लड़की ने ड्रॉप जरूर किया है मुझे.' सलमान की यह बात सुन विक्की और कियारा ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं.

इसके बाद सलमान खान कहते हैं, 'सच कहूं तो मुझे कोई भी पिक अप लाइन याद नहीं हैं.' इसके अलावा भी विक्की कौशल और कियारा आडवाणी ने सलमान खान से और भी कई सवाल किए. आपको बता दें कि विक्की कौशल और कियारा आडवाणी की फिल्म गोविंदा नाम मेरा ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है. इस फिल्म में इन दोनों कलाकारों के अलावा अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म गोविंदा नाम मेरा लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई थी. विक्की कौशल के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 16, Bigg Boss, Salman Khan, Vicky Kaushal, Kiara Advani, Govinda Naam Mera, Film Govinda Naam Mera
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com