बॉलीवुड में पहचान बनाना मुश्किल होता है. लेकिन एक बार फैंस के दिलों में उतर जाए तो निकाल पाना आसान नहीं होता. ऐसा ही बॉलीवुड की उस अदाकारा के साथ हुआ, जिन्होंने 2001 में बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्म से एंट्री की. लेकिन असली पहचान 3 इडियट्स के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने दिलाई. हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस दिया मिर्जा की, जिन्होंने 25 साल पहले बॉलीवुड में डेब्यू रहना है तेरे दिल में फिल्म से की थी, जो 25 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई. लेकिन आज कल्ट फिल्मों में गिनी जाती है. लेकिन इसके बाद दिया मिर्जा को अनलकी या पनौती का टैग दिया गया.
ऐश्वर्या राय से हुई दीया मिर्जा की तुलना
दिया मिर्जा ने द नम्रता जकारिया शो में शिरकत की. जहां उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैं लोगों के मेरे बारे में बनी सोच को चुनौती देने और अपनी खुद की पहचान बनाने में कामयाब रही हूं. जब मैंने शुरुआत की थी तब मेरी तुलना ऐश्वर्या राय से की जाती थी. मुझे याद है कि कैसे कोई मौका पाने में मैं खुद ही एक रुकावट बनी. फिर मेरी ‘बड़ी' फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होना और कैसे इसकी वजह से आप बेरोजगार हो जाना क्योंकि जो लोग पहले आपको साइन करने के लिए लाइन लगाए खड़े रहते थे वो अचानक आपको ‘पनौती' या ‘बदकिस्मत' समझने लगते हैं. मैंने इन सब चीजों का सामना किया है.”

ये भी पढे़ं- 1200 करोड़ पहुंची धुरंधर 2 की कमाई, पाकिस्तान के लोगों ने आदित्य धर से कर दी 500 करोड़ की डिमांड, बोले- दे दें भाईजान
क्रिटिक्स कहते थे ये बात
आगे उन्होंने कहा, अगर आप वक्त में पीछे जाते हैं तो मेरे 5 साल में की गई फिल्मों के रिव्यू को पढ़ें. आप देखेंगे कि क्रिटिक्स कहते थे डिजर्स ज्यादा करती हैं, ‘कम इस्तेमाल', ‘उन्हें उनका हक नहीं मिला.' मैंने 24 की उम्र में ब्रेक लिया. जब मेरे सौतेले पिता का निधन हो गया. मेरे लिए ऐसा था कि कुछ गलत हो रहा है. मैं मेहनत कर रही हूं. मैं अपना बेस्ट दे रही हूं. लेकिन लोगों की उम्मीदें मुझसे मैच नहीं कर रही हैं. मेरे साथ क्या हो रहा है.
राजकुमार हिरानी से मांगा काम
आगे वह बताती हैं कि राजकुमार हिरानी से वह संजू की कास्टिंग के लिए मिलीं. उन्होंने कहा, मेरे अंदर कुछ ज्यादा करने की चाहत थी और यह चाहत पिछले एक दशक में 'संजू' के बाद ही ज्यादा बढ़ी. मुझे वह कॉल याद है, जो मैंने राजकुमार हिरानी को किया था, जब वह इस फिल्म के लिए कास्टिंग कर रहे थे. मैं उनके साथ पहले ही 'लगे रहो मुन्ना भाई' कर चुकी थी और मैंने उनसे कहा ‘प्लीज, मुझे काम दे दो प्लीज! मेरे पास कोई काम नहीं है और मैं इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हूं. कोई भी मुझे काम नहीं दे रहा है. तुम यह फिल्म बना रहे हो और मैं वादा करती हूं कि मैं स्क्रीन टेस्ट दूंगी. तुम जो भी चाहोगे, मैं वह करूंगी. बस प्लीज, मुझे यह काम दे दो. ‘ठीक है, मैं रणबीर और बाकी टीम से बात करता हूं, और फिर तुम्हें बताता हूं. मुझे लगता है कि एक ऐसा रोल है, जिसके लिए तुम बिल्कुल सही रहोगी.' और मैंने संजय दत्त की पत्नी का मान्यता का किरदार निभाया. वह रोल मेरे लिए किसी लाइफ सेवर से कम नहीं था.”
ये भी पढे़ं- 16 की उम्र में किया डेब्यू, किया कुछ ऐसा की रातोंरात हुई चर्चा, 20 साल में बनीं मां, इंडस्ट्री से हैं गायब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं