विज्ञापन

धुरंधर 2 के ब्लॉकबस्टर होते ही पाकिस्तान के ल्यारी के लोगों ने की 500 करोड़ की डिमांड, आदित्य धर से बोले- रोड़ बनानी है

19 मार्च 2026 सिनेमाघरों में रिलीज हुई आदित्य धर की धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिनों में 1200 करोड़ का आंकड़ा दुनियाभर में हासिल कर लिया है. 

धुरंधर 2 के ब्लॉकबस्टर होते ही पाकिस्तान के ल्यारी के लोगों ने की 500 करोड़ की डिमांड, आदित्य धर से बोले- रोड़ बनानी है
पाकिस्तान के ल्यारी वासियों ने आदित्य धर से की डिमांड
नई दिल्ली:

आदित्य धर की धुरंधर 2 द रिवेंज की चर्चा बॉक्स ऑफिस पर खूब हो रही है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 10वें दिन 62 करोड़ की कमाई के साथ भारत में 781 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लिया है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1000 करोड़ के करीब है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 1200 करोड़ पार हो गई है. इसी बीच रणवीर सिंह की फिल्म के ताबड़तोड़ कलेक्शन के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर पाकिस्तान के ल्यारी के लोग 500 करोड़ रुपए की डिमांड कर रहे हैं. ताकि वह शहर में सड़के बनवा सकें. 

पाकिस्तान से वायरल हो रहा वीडियो

यूट्यूब चैनल कम्पैरिजन टीवी द्वारा शेयर किए गए वीडियो को ल्यारी का बताया गया है, जिसमें धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच वहीं रहने वाले लोग फिल्म की बात कर रहे हैं. वहीं कहते हैं, फिल्म ल्यारी पर बनी है. यह बहुत वीआईपी फिल्म है और बहुत पैसे कमा रही है. ल्यारी तरक्की करे बहुत और यह सड़कें बन जाएंगी. इसी बीच, दूसरा व्यक्ति पत्रकार से कहता है, अगर 1000 करोड़ मिल रहे हैं तो 500 करोड़ ल्यारी वालों को दे देना. आधी कमाई देना तो ये रोड़ बने. बच्चे जाते हैं तो पांव से दाने निकलते हैं. 

ये भी पढ़ें- 29 मार्च को रिलीज हुई थी जितेंद्र की 43 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म का रीमेक, दो सुपरस्टार ने डुबोई, डायरेक्टर बोला- ओरिजनल को श्रद्धांजलि है

आदित्य धर से की 500 करोड़ की डिमांड

वीडियो में आगे अन्य व्यक्ति कहता है, डिमांड हम बहुत कर रहे हैं. लेकिन मिल नहीं रहा है कुछ ल्यारी की आवाम को. दे दें भाईजान. वहीं जब यूट्यूबर पूछता है कि ल्यारी के लोगों को धुरंधर की कमाई से कितना मिलना चाहिए. इस पर एक व्यक्ति कहता है. लगभग करोड़ों तो मिलना चाहिए. 70-80 प्रतिशत मिलना चाहिए. इनकम कहां से आया है? ल्यारी के नाम से और उसकी सिचुएशन इस्तेमाल करके आया है. तो इनको इतना दान करना चाहिए. 

भारतीय दर्शकों ने दिया रिएक्शन

इस वीडियो पर लोगों ने खूब रिएक्शन दिया है. वहीं एक भारतीय ने लिखा, ऐसा लग रहा है कि आदित्य से ल्यारी का डेवलपमेंट करवाना चाह रहे हैं. चलो डील करते हैं और धुरंधर 2 को बनाने के लिए और कंटेंट लाएं. दूसरे यूजर ने लिखा, आदित्य धर, ल्यारी में आपके नाम की रोड़ होनी चाहिए. तीसरे यूजर ने लिखा, यह मजेदार है.

ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने किया अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग Kiss, फैंस बोले- कोई इन्हें बताओ ये शादीशुदा हैं

धुरंधर के बारे में 

आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर में रणवीर सिंह ने भारतीय स्पाई का किरदार निभाया है, जो ल्यारी में रहमान डकैत की गैंग से जुड़ता है और वहां का बादशाह बन जाता है. फिल्म में अऱ्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. 

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aditya Dhar, Pakistani, Dhurandhar The Revenge, Ranveer Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com