विज्ञापन

धुरंधर को टीवी पर देखने के लिए हो जाइए तैयार, 3 चैनल पर इस दिन होगा प्रीमियर, कमा चुकी है 3000 करोड़

Dhurandhar Box Office: धुरंधर 2 द रिवेंज के ओटीटी पर दस्तक देने से पहले टीवी पर धुरंधर का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर देखने के लिए तैयार हो जाइए. 

धुरंधर को टीवी पर देखने के लिए हो जाइए तैयार, 3 चैनल पर इस दिन होगा प्रीमियर, कमा चुकी है 3000 करोड़
धुरंधर का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर
नई दिल्ली:

धुरंधर वो फ्रेंचाइजी बन गई है, जिसने 3000 करोड़ का कलेक्शन हासिल करने वाली पहली फिल्म बन गई है. वहीं धुरंधर के बाद फैंस को ओटीटी पर धुरंधर द रिवेंज का सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार है. इसी बीच फैंस के लिए गुड न्यूज है कि आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर हिंदी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' सिनेमाघरों में शानदार कमाई और दर्शकों की वाहवाही बटोरने के बाद टेलीविजन पर प्रसारित होने के लिए तैयार है. गुरुवार को मेकर्स न फिल्म के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर की जानकारी दी. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा क्लिप शेयर करते हुए लिखा, "बच्चों, तैयार हो जाओ. इस साल का सबसे धमाकेदार वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है. फिल्म 'धुरंधर' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 30 मई को स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड-2 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर शाम 7 बजे होगा."

धुरंधर और धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की है. 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई धुरंधर ने   1350.1428 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. जबकि धुरंधर 2 ने 1,843.07 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लिया है. खास बात यह है कि धुरंधर और धुरंधर 2 का निर्माण 250- 255 करोड़ के बजट में किया गया था, जो कि फिल्म को और खास बनाती है. 

ये भी पढ़ें- वो टॉप एक्ट्रेस, पहली फिल्म हुई बंद, 3 साल में दर्जनों से हटाया, इरफान खान के साथ शूट के 25 साल बाद रिलीज हुई फिल्म 

धुरंधर के बारे में 

आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर रोमांच और कूटनीतिक दांव-पेंच दिखाती है. फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. उन्होंने फिल्म में एक ऐसे भारतीय जासूस की भूमिका अदा की है, जो पाकिस्तान में खतरनाक मिशन पर जाता है. फिल्म की कहानी रणवीर सिंह के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान के ल्यारी क्षेत्र में आतंकवाद पर खुफिया जानकारी जुटाने के लिए जासूस के रूप में जाता है. यह फिल्म साल की वैश्विक और घरेलू स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शुमार थी. फिल्म में दमदार कलाकारों की टोली है, जिनमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, राकेश बेदी, गौरव गेरा, संजय दत्त, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल अहम भूमिकाओं में थे. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के सभी कलाकारों को अलग पहचान मिली है. 

ये भी पढ़ें- दुनिया की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, 1400 करोड़ बजट में 6 करोड़ कमाई, मेकर्स को 99.6 प्रतिशत हुआ घाटा

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar, Dhurandhar World Television Premire, Dhurandhar World Television Premire  date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com