फीफा वर्ल्डकप 2026 में स्टार खिलाड़ियों पर फैन्स की खास नजर रहती है. इन्हीं में से एक है क्रिस्टियानो रोनाल्डो जिनकी फैन फॉलोइंग के बारे में जितना भी कहा जाए कम है लेकिन पहले ही मुकाबले में डीआर कांगो जैसी टीम ने रोनाल्डो की अगुवाई वाली पुर्तगाल के पसीने छुटा दिए और इसे 1-1 की बराबरी पर ही रोक दिया. मैच खत्म हुआ तो चर्चा जीत या हार पर नहीं बल्कि रोनाल्डो की परफॉर्मेंस पर हुई और ऐसी हुई कि सोशल मीडिया पर कितने ही मीम्स वायरल हो गए. बात ही ऐसी थी पूरे 90 मिनट के मैच के दौरान रोनाल्डो एक भी गोल नहीं कर पाए.
सोशल मीडिया ने बनाया हम दिल दे चुके का सलमान!
रोनाल्डो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा 'हम दिल दे चुके सनम' की क्लिप से बनाए गए एक मीम पर. ये सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के उस सीन से है जिसमें नंदनी (ऐश) समीर (सलमान खान) से शादी की बात करने को कह रही होती है और समीर हाथ बांधे बस खड़ा होता है और कुछ कह नही पाता. सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे रोनाल्डो से बखूबी जोड़ा और फैन्स ने इसे इंजॉय भी किया.
Portugal ka ghee khatam pic.twitter.com/040xWXfsAX
— Tackle From Behind (@tacklefromb) June 17, 2026
सोशल मीडिया पर आए ऐसे कमेंट
रोनाल्डो फैन्स का दिल जरूर टूटा हो लेकिन मीम्स देखकर इसे इग्नोर करना मुश्किल था. एक फैन लिखा, हाहाहा मुझे सोशल मीडिया बहुत पसंद आता है जब इस तरह के मजेदार जोक्स देखने को मिलते हैं. एक ने लिखा, रोनाल्डो सोच रहा होगा अपना टाइम आएगा. इस बीच एक फैन आया और कमेंट किया, पिक्चर अभी बाकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं