आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर' साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. अब लोगों के इसके दूसरे पार्ट यानी ‘धुरंधर 2' का बेसब्री से इंतजार है. ‘धुरंधर' को रिलीज हुए काफी वक्त हो चुका है, लेकिन लोगों के सिर से इसका खुमार अभी तक उतरा नहीं है. 'धुरंधर' से जुड़ी कोई ना कोई रील अब भी लोगों के फीड में आ ही जाती. कभी फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक सुनाई दे जाता है तो कहीं रहमान डकैत की कॉपी करते लोग.
बहरहाल ये सिलसिला तो इसका दूसरा पार्ट आने तक जारी रहेगा. लेकिन इसी बीच 'धुरंधर' से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे आपने अभी तक सोशल मीडिया पर कहीं नहीं देखा होगा. क्योंकि ये वीडियो असली नहीं बल्कि एआई से बनाया गया है. इस वीडियो में ये दिखाया गया है कि अगर ‘धुरंधर' 90s में बनी होती तो इसकी स्टार कास्ट कैसी होती. आप भी देखें.
If Dhurandhar Was Made In 90s?
by u/ in r/bollywoodmemes
शाहरुख खान बने रहमान बने डकैत
बॉलीवुड मीम्स ने इस एआई वीडियो को अपने हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो में 90 के दशक के ‘धुरंधर' स्टार्स को नए अंदाज में दिखाया गया है. वीडियो में संजय दत्त हमजा (रणवीर सिंह का रोल) के रोल में क्या डैशिंग लग रहा हैं, वहीं शाहरुख खान रहमान डकैत (अक्षय खन्ना का रोल) के लुक में दिख रहे हैं. सलमान खान SP चौधरी (संजय दत्त का रोल) बने हैं, वहीं अक्षय कुमार मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल का रोल) के किरदार में हैं. गोविंदा को जमील जमाली (राकेश बेदी का रोल) बनाया गया है, और सुनील शेट्टी को अजय सान्याल (आर माधवन का रोल). दिव्या भारती येलिना (सारा अर्जुन का रोल) के लुक में बड़ी प्यारी लग रही हैं और आमिर खान उज़र बलूच (दानिश पंडोर का रोल) के रोल में हैं.
कुल मिलाकर जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो आपका दिल खुश हो जाएगा. एक-एक कैरेक्टर देखकर आपको ऐसा महसूस होगा कि वाकई अगर ये फिल्म 90 के दशक में बनी होती तो ये स्टार कास्ट भी थिएटर में गर्दा उड़ा देती. आपको बता दें कि 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज होगा.
यह भी पढें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं