विज्ञापन

धुरंधर ने बदली सारा अर्जुन की किस्मत, हाथ लगी जोया अख्तर की फिल्म, रणवीर के बाद अब इनके साथ करेंगी रोमांस

सारा अर्जुन इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. फिल्म धुरंधर: द रिवेंज से बतौर लीड एक्ट्रेस अपना सफर शुरू करने के बाद उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म में उनके काम को काफी सराहा जा रहा है.

धुरंधर ने बदली सारा अर्जुन की किस्मत, हाथ लगी जोया अख्तर की फिल्म, रणवीर के बाद अब इनके साथ करेंगी रोमांस
ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगी धुरंधर एक्ट्रेस

सारा अर्जुन इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. फिल्म धुरंधर: द रिवेंज से बतौर लीड एक्ट्रेस अपना सफर शुरू करने के बाद उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म में उनके काम को काफी सराहा जा रहा है. रणवीर सिंह के साथ उनकी जोड़ी को भी पसंद किया गया. अब खबरें हैं कि सारा के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है, जो उनके करियर को नई ऊंचाई दे सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा अर्जुन को जोया अख्तर के प्रोडक्शन हाउस ‘टाइगर बेबी' के तहत बनने वाली नई फिल्म के लिए चुना गया है. इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर नजर आ सकते हैं.

अर्जुन वरेन सिंह करेंगे निर्देशन 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा अर्जुन को जोया अख्तर के प्रोडक्शन हाउस ‘टाइगर बेबी' के तहत बनने वाली नई फिल्म के लिए चुना गया है. इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर नजर आ सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट का निर्देशन अर्जुन वरेन सिंह करेंगे. हाल ही में जोया अख्तर ने सोशल मीडिया पर ‘ए परफेक्ट मैच' नाम की स्क्रिप्ट की झलक शेयर की थी, जिसमें ‘कबीर' और ‘नव्या' नाम सामने आए. इसके बाद से ही फैंस इस फिल्म की कास्ट को लेकर कयास लगाने लगे हैं. हालांकि अभी तक सारा या मेकर्स की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन खबरों ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

‘धुरंधर' की सफलता से बदली सारा की किस्मत

सारा अर्जुन की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो किसी भी नए कलाकार के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आए हैं. लगातार मिल रहे बड़े प्रोजेक्ट्स यह साफ दिखाते हैं कि सारा अर्जुन अब बॉलीवुड में तेजी से अपनी जगह बना रही हैं. अगर यह फिल्म कन्फर्म होती है, तो ईशान खट्टर के साथ उनकी फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने लायक होगी.

यह भी पढ़ें: 15 साल की टूटी शादी, पत्नी की मर्जी के बिना इस सुपरस्टार ने किया तलाक का ऐलान! जानें क्या मामला


dhurandhar-actress-sara-arjun-new-movie-with-ishaan-khatter-zoya-akhtar-project-perfect-match-2026

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com