इन दिनों हर तरफ आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 की चर्चा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और अब तक 500 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर चुकी है. फिल्म के हर किरदार को पसंद किया जा रहा है. फिल्म की एक एक्ट्रेस महज कुछ सीन्स में नजर आई हैं लेकिन उन्हें भी खूब प्यार मिल रहा है और लोग अब उनके बारे में गूगल पर सर्च कर रहे हैं. हम बात कर रहे हैं फिल्म में उज़ैर की पत्नी बनीं एक्ट्रेस अकाइशा वत्स की.

अकाइशा वत्स ने 2025 में आइ फिल्म अंदाज 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके पहले वह कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं.अकाइशा एक साधारण परिवार से आती है. आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने महज 16 साल की उम्र से उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था.

धुरंधर पर बात करते हुए अकाइशा ने कहा कि फिल्म की कहानी सुनकर उनके रोंगटे खड़े हो गए थे.अकाइशा ने आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ाई बीच में छोड़ कर मॉडलिंग शुरू कर दी. उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह एक्टिंग करेंगी, क्योंकि स्वभाव से वो काफी शर्मीली थीं.

अकाइशा ने एक पोर्ट्ल को बताया, मेरी एक क्लासमेट मेरे लिए एक पेड फ़ोटोशूट का मौक़ा लेकर आई. मुझे अपनी मां की मदद करने और उन पर से कुछ बोझ कम करने के लिए पैसों की बहुत ज़रूरत थी. मैंने प्रिंट शूट, ऐड और म्यूज़िक वीडियो किए. बाद में मुझे इस काम में मजा आने लगा.

म्यूज़िक वीडियो के ज़रिए ही उन्हें बॉलीवुड में एंट्री मिली. डायरेक्टर सुनील दर्शन ने उनका म्यूज़िक वीडियो देखा था, जिसके बाद उन्हें फिल्म अंदाज 2 ऑफर हुई.हालांकि पहली फिल्म करने के बाद भी अकाइशा का संघर्ष खत्म नहीं हुआ था. वह लगातार ऑडिशन देती रही. इसी तरह फिल्म घुरंधर के लिए भी उन्होंने ऑडिशन दिया था.

अकाइशा ने कहा कि मैंने एक दूसरे रोल के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उम्र के फ़र्क की वजह से कुछ दिक्कत आ रही थी, और बात बन नहीं पा रही थी. लेकिन आदित्य धर ने मुझे भरोसा दिलाया कि हम किसी दूसरी फिल्म पर साथ काम करेंगे. मैंने इस फ़िल्म के एक दूसरे हिस्से के लिए एक दिन शूटिंग की थी. मुझे नहीं पता था कि वह उस शॉट का इस्तेमाल फ़ाइनल कट में करेंगे. 'धुरंधर' रिलीज़ होने के बाद, मुझे एक ही दिन में अपने दोस्तों और इंडस्ट्री के उन लोगों से 80-90 कॉल आए जो मुझे जानते हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझे फिल्म में देखा है. मैं हैरान रह गई, क्योंकि मैंने यह बात किसी को नहीं बताई थी. लेकिन मैं शुक्रगुजार हूं कि यह फिल्म मेरी फ़िल्मोग्राफ़ी का हिस्सा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं