विज्ञापन

धुरंधर 2 में सिर्फ दो लाइन गाकर इस सिंगर ने बनाया रिकॉर्ड, बिलबोर्ड की लिस्ट में शामिल हुआ गाना

पंजाबी गायक सतिंदर सरताज ने फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के गाने 'जाइए सजना' में दो लाइनें गाकर हर किसी को रुला दिया. इसमें सतिंदर सरताज और जेस्मिन सैंडलस की आवाज है.

धुरंधर 2 में सिर्फ दो लाइन गाकर इस सिंगर ने बनाया रिकॉर्ड, बिलबोर्ड की लिस्ट में शामिल हुआ गाना
सतिंदर सरताज न धुरंधर 2 में गाई हैं सिर्फ 2 लाइन

पंजाबी गायक सतिंदर सरताज ने फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के गाने 'जाइए सजना' में दो लाइनें गाकर हर किसी को रुला दिया. इसमें सतिंदर सरताज और जेस्मिन सैंडलस की आवाज है. गाने की संगीत रचना शश्वत सचदेव ने की है. रिलीज के बाद से ही गाने ने काफी लोकप्रियता हासिल कर ली थी और अब इस गाने ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. दरअसल, सुपहिट गाना 'जाइए सजना' बिलबोर्ड कैनेडियन हॉट 100 चार्ट पर 58वें स्थान पर पहुंच गया है.

सतिंदर सरताज ने जाहिर की खुशी 

इस खुशी के मौके पर सतिंदर ने अपना उत्साह जाहिर किया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी सह-गायिका जेस्मिन सैंडलस की तस्वीर शेयर की. गायक ने लिखा, "जैस्मीन सैंडलस और सतिंदर सरताज का सुपरहिट गाना 'जाइए सजना' बिलबोर्ड कैनेडियन हॉट 100 पर 58वें स्थान पर पहुंच गया है." सतिंदर ने आगे पूरी टीम को बधाई देते हुए लिखा, "आदित्य धर, शाश्वत सचदेव, जैसमिन सैंडलस, जियोहॉटस्टार और रणवीर सिंह को बहुत-बहुत बधाई."

जाइए सजना ने रचा इतिहास

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का गाना 'जाइए सजना' सतिंदर सरताज ने लिखा और गाया है. हालांकि, गाने में ज्यादातर हिस्सा जैस्मिन सैंडर्स ने गाया है और इसकी बस दो लाइनें ही सतिंदर की हैं, लेकिन उन दो लाइनों ने ही सभी के दिलों में जादू कर दिया है. उनकी आवाज इतनी रूहानी है कि उसने हर किसी के दिल को छुआ है. उनकी आवाज इस गाने में जसकीरत के हाल को बयां करती है, क्योंकि गाने में जब-जब जसकीरत अपने परिवार को अंदर आते हुए देखता है, तो उसके अंदर जो खालीपन होता है, वह इन दो लाइनों में पूरी तरह से झलक उठता है.

सूफी सिंगर हैं सतिंदर सरताज 

सतिंदर सरताज गायक और पंजाबी भाषा के कवि हैं. सूफी दर्शन में गहरी पकड़ रखने वाले उनके संगीत में पंजाबी लोक परंपराओं, शास्त्रीय प्रशिक्षण और गीत-लेखन का अनोखा मेल देखने को मिलता है. उनके कार्यक्रम अक्सर साधारण संगीत समारोहों से अलग अधिकतर कविता के इर्द-गिर्द बसी महफिलों जैसे होते हैं, जहां दर्शक सिर्फ धुन के साथ ही नहीं, बल्कि शब्दों के साथ भी ताल मिलाते हैं. आज, उन्हें उन सबसे खास आवाजों में गिना जाता है, जो पंजाबी सूफी संगीत को आधुनिक युग में आगे बढ़ा रही हैं.

यह भी पढ़ें: Ramayana Teaser Live Updates: आलिया भट्ट ने शेयर की रामायणम् से रणबीर कपूर की राम की झलक, हनुमान जयंती करण जौहर ने लिखा- इंतजार नहीं कर सकता

दिलचस्प बात ये है कि गायक अपने गाने किसी स्टूडियो में रिकॉर्ड नहीं करते, बल्कि वह उसे घर के ही एक छोटे से कमरे में रिकॉर्डिंग करते हैं. दरअसल, सतिंदर ने अपने घर में एक छोटा सा रिकॉर्डिंग रूम बनवाया है, जहां वे इसे रिकॉर्ड करते हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com