विज्ञापन

Dhurandhar 2 : रणवीर सिंह की दादी थी पाकिस्तानी एक्ट्रेस, कहलाती थी ‘पंजाब की डांसिंग लिली’, बंटवारे के बाद आईं भारत, राज कपूर ने बूट पॉलिश से दिया ब्रेक

Ranveer Singh Grandmother Chand Burke : हम बता रहे हैं हमजा के पाकिस्तान कनेक्शन के बारे में, जिसके बारे में जानकर आप हैरान होंगे. रणवीर सिंह एक बेहद टैलेंटेड एक्टर हैं, लेकिन, यह बात कम ही लोग जानते हैं कि वह 40 के दशक की एक मशहूर एक्ट्रेस के पोते हैं.

Dhurandhar 2 : रणवीर सिंह की दादी थी पाकिस्तानी एक्ट्रेस, कहलाती थी ‘पंजाब की डांसिंग लिली’, बंटवारे के बाद आईं भारत, राज कपूर ने बूट पॉलिश से दिया ब्रेक
Ranveer Singh Grandmother Chand Burke : रणवीर सिंह की दादी थी पाकिस्तानी एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

Ranveer Singh Grandmother Chand Burke : रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर के सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. पहले पार्ट की अपार सफलता के बाद अब सेकेंड पार्ट धुरंधर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉडतोड़ सफलता हासिल कर रही है. फिल्म पाकिस्तान में सेट है, जिसमें रणवीर सिंह के किरदार का नाम हमजा है. हालांकि हम बता रहे हैं हमजा के पाकिस्तान कनेक्शन के बारे में, जिसके बारे में जानकर आप हैरान होंगे. रणवीर सिंह एक बेहद टैलेंटेड एक्टर हैं, लेकिन, यह बात कम ही लोग जानते हैं कि वह 40 के दशक की एक मशहूर एक्ट्रेस के पोते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा. एक्टिंग रणवीर के खून में है, जिसका श्रेय उनकी दादी को जाता है. वह अपने जमाने की एक बेहतरीन एक्ट्रेस थीं.रणवीर सिंह की दादी थी मशहूर एक्ट्रेस चांद बर्क. 

रणवीर सिंह की दादी चांद बर्क 40 के दशक की एक मशहूर एक्ट्रेस थीं

चांद बर्क का जन्म 2 फरवरी, 1932 को एक ईसाई परिवार में हुआ था. उनके माता-पिता और बचपन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. कुछ रिपोट्स के मुताबिक अविभाजित भारत के मार्टिनपुर गांव में एक ईसाई परिवार रहता था.    सैमुअल मार्टिन बर्क इसी परिवार से थे. वह बाद में इंग्लैंड चले गए, बाद में वह 11 देशों में पाकिस्तान के राजदूत बनें. उनकी बहन चांद बर्क हिंदी फिल्मों में एक्ट्रेस बनीं. बंटवारे के बाद वह बॉम्बे आ गईं. 

Latest and Breaking News on NDTV

चांद बर्क का एक्टिंग करियर 

चांद बर्क के एक्टिंग करियर की बात करें तो, उन्होंने फिल्म 'कहां गए' (1946) से डेब्यू किया था, जिसे महेश्वरी प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया था. हालांकि, देश के बंटवारे के बाद, चांद ने कई ऐसी फिल्मों में काम किया जो लाहौर में बनी थीं. अपने खूबसूरत नृत्य की बदौलत उन्हें ‘पंजाब की नाचती हुई लिली' का खिताब मिला. हालांकि, 1947 में विभाजन के बाद भारत आ गईं. 

राज कपूर ने चांद बर्क को 'बूट पॉलिश' से दिया ब्रेक 

बंटवारे के बाद, चांद बर्क काम पाने के लिए संघर्ष कर रहीं. तभी उन पर मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर राज कपूर की नजर पड़ी. उन्होंने चांद को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में  पहला ब्रेक दिया. राज कपूर ने इस एक्ट्रेस को सदाबहार क्लासिक फिल्म 'बूट पॉलिश' (1954) में कास्ट किया, जिसमें उन्होंने 'बेबी नाज' का किरदार निभाया था.

 चांद बर्क की मशहूर फिल्में

सिर्फ हिंदी फिल्मों में ही नहीं, चांद बर्क ने अपने करियर के दौरान कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया. 40 के दशक में वह मशहूर एक्ट्रेस थीं. चांद बर्क की कुछ सबसे मशहूर फिल्मों में 'अपने हुए पराये', 'अदालत', 'लजवंती', 'बसंत बहार', 'दुश्मन', 'श्रवण कुमार', 'कहीं दिन कहीं रात' और भी बहुत सी फिल्में शामिल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

डायरेक्टर निरंजन से तलाक, मशहूर बिजनेसमैन सुंदर सिंह भवनानी से दूसरी शादी 

चांद बर्क ने जाने-माने फिल्ममेकर निरंजन से शादी की थी. हालांकि, शादी के कुछ साल बाद दोनों के बीच दूरियां आ गईं. साल 1954 में चांद और निरंजन का तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने जाने-माने बिजनेसमैन सुंदर सिंह भवनानी से दूसरी शादी की. साल 1955 में चांद और सुंदर ने शादी कर ली. कपल के दो बच्चे हुए, टोन्या और जगजीत. जगजीत सिंह भवनानी ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए एक बिजनेसमैन बनने का फैसला किया. जगजीत सिंह भवनानी की शादी अंजू भवनानी से हुई है और वे बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और रितिका भवनानी के माता-पिता बनें. रितिका मीडिया की चकाचौंध से दूर रहना ही पसंद करती हैं. 28 दिसंबर, 2008 को 76 साल की उम्र में चांद बर्क का निधन हो गया था.

ये भी पढ़ें 

पाकिस्तान की वजह से टूटा था आदित्य धर का सपना, पत्नी यामी गौतम के साथ यूं मिलकर पूरा किया अधूरा ख्वाब

10 की उम्र में छूटा स्कूल, 14 में अधेड़ आदमी से शादी, बनी नौकरानी, 18 साल में 450 फिल्मों में काम, 35 की उम्र में गुमनाम मौत, होटल में मिली लाश 

Dharmendra के हमशक्ल को देख आपके चेहरे पर भी आ जाएगी स्माइल, किया ऐसा रोमांटिक डांस देख कर हेमा मालिनी भी होंगी इमोशनल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com